SHEOHAR;रामनवमी पर शिवहर में निकाली जाएगी भव्य शोभा यात्रा।
विश्व हिंदू परिषद की बैठक पूरनहिया प्रखंड के अशोगी बाजार स्थित बोधी माता स्थान पर जिला अध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 27 मार्च को रामनवमी के शुभ अवसर परभव्य शोभा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। यह शोभा यात्रा गाजे बाजे के साथ पारंपरिक तरीके से निकाला जाएगा इस यात्रा में सनातन धर्म के हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे।यह शोभा यात्रा अशोगी बाजार स्थित बोधी माता स्थान के प्रांगण से निकाला जाएगा, जो जो पूरनर्हिया, पिपराही होते हुए शिवहर नगर भ्रमण के पश्चात राम जानकी मठ पछियारी पोखर पर आरती एवं महाप्रसाद के साथ संपन्न होगी।
बैठक के पश्चात कार्यकर्ता होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।सभी ने एक दूसरे को अबीर लगाकर शुभकामनाएं दी। विभाग मंत्री अशोक उपाध्याय ने सभी कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं देते हुए इस त्यौहार को आपसी भेदभाव को भुलाकर सौहार्दपूर्ण तरीके से भाईचारा के साथ मनाने का संकल्प दिलवाया।
इस बैठक में राम विनय सिंह, सुजीत तिवारी, रवि रंजन, सुजीत कुमार, शिवललासिंह, लक्ष्मण शाह, राजदीप पांडे, देवानंद कुमार, हरि किशोर राय, कमल कुमार,अमन कुमार, अर्जुन कुमार, के अलावे अन्य कार्यकर्ता उपस्थित हुए।