SHEOHAR .औरा मिलकाना गांव में एक 22 वर्षीय युवक का पुलिस ने किया शव बरामद,
शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के औरा मिलकाना गांव में 22 वर्षीय युवक राहुल कुमार का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
शव गांव के बाहर खेत के पास मिला। सूचना मिलते ही तरियानी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
युवक की मौत कैसे हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस हत्या और आत्महत्या, दोनों कोणों से मामले की छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शिवहर सदर अस्पताल भेजा गया है।
घटना के बाद गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
तरियानी थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।