SHEOHAR; भाजपा का ‘महिला संवाद’ कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने निकाली आक्रोश मार्च ,
SHEOHAR .24 अप्रैल 2026: भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को शिवहर में ‘महिला संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संगीता सिंह शामिल हुईं।
*महिलाओं ने रखे अपने मुद्दे*
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और अपने मुद्दों को प्रमुखता से रखा। मुख्य अतिथि संगीता सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है और महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
*आक्रोश मार्च में दिखा उत्साह*
‘महिला संवाद’ के बाद महिलाओं और कार्यकर्ताओं द्वारा आक्रोश मार्च भी निकाला गया। विभिन्न मार्गों से होता हुआ यह मार्च कार्यक्रम स्थल तक पहुंचा, जिसमें महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। मार्च के दौरान महिलाओं ने अपने अधिकारों और सम्मान के लिए एकजुटता का संदेश दिया।
इस अवसर पर भाजपा महामंत्री विनय सिंह, महामंत्री राजू गुप्ता, युवा नेता नितेश कुमार गिरी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आदित्य कुमार सुरेश, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष लक्ष्मी जी, भाजपा मीडिया प्रभारी संजय तिवारी, पिपराही मंडल अध्यक्ष पंकज पांडे समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने महिला सशक्तिकरण और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया।