SHEOHAR*जनता दरबार में डीएम ने सुनी 11 फरियादियों की फरियाद,*
Today sheohar news
SHEOHAR; :जिला पदाधिकारी श्री विवेक रंजन मैत्रेय द्वारा "जनता दरबार"का आयोजन किया गया। इस दरबार में कुल 11 लोगों की समस्याएँ जैसे बासगीत, जमाबंदी सुधार, अतिक्रमण, नल-कूप, दखल-कब्ज़ा, शिक्षा इत्यादि संबंधित मामले सुनी गए। जिला पदाधिकारी ने इन मामलों में संबंधित पदाधिकारियों को मौखिक और पत्राचार के माध्यम से त्वरित कारवाई के निर्देश दिए। उक्त बैठक में जिला पदाधिकारी के अतिरिक्त अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी एवं लोगों के समस्याओं से जुड़े विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।ज्ञात हो कि प्रत्येक शुक्रवार को जिला पदाधिकारी, शिवहर द्वारा पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 2 बजे तक जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। इसमें जिले के किसी भी प्रखंड से आए लोगों की समस्याएँ सुनी जाती हैं, और उनके समाधान के लिए प्रशासन द्वारा त्वरित कदम उठाए जाते है।