SHEOHAR*ग्रीष्म से पहले पेयजल सुरक्षा की पहल: चापाकल मरम्मती अभियान का जागरूकता रथ रवाना*

Updated on 02-03-2026
SHEOHAR*ग्रीष्म से पहले पेयजल सुरक्षा की पहल: चापाकल मरम्मती अभियान का जागरूकता रथ रवाना*

SHEOHAR 
जिले में ग्रीष्मकाल के दौरान पेयजल संकट से निपटने के उद्देश्य से चापाकल मरम्मती अभियान को गति देते हुए जागरूकता रथ को जिला प्रशासन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रथ को  डीएम प्रतिभा रानी, उप विकास आयुक्त बृजेश कुमार, अपर जिला दंडाधिकारी  मेधावी तथा पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता अरुण प्रकाश ने संयुक्त रूप से रवाना किया।
इस अवसर पर पीएचईडी के सहायक अभियंता संजय कुमार (शिवहर प्रखंड व नगर परिषद), नौशाद अंसारी (तरियानी व डुमरी कटसरी) तथा अभिनंदन कुमार अभय (पिपराही व पूरनहिया) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी ने बताया कि स्वास्थ्य प्रमंडल शिवहर के माध्यम से जिले के सभी प्रखंडों में मरम्मती सामग्री के साथ चापाकल मरम्मती दलों को भेजा गया है, ताकि समय रहते खराब चापाकलों की मरम्मत सुनिश्चित की जा सके।
पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता अरुण प्रकाश ने जानकारी दी कि जिले में कुल 12,278 चापाकल अधिष्ठापित हैं, जिनमें 10,373 साधारण, 400 सिंगुर तथा 1,505 इंडिया मार्क चापाकल शामिल हैं। मरम्मती के लिए प्रखंडवार दल गठित किए गए हैं। साथ ही जिला स्तर पर प्रमंडलीय कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जो प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक कार्यरत रहेगा।
नियंत्रण कक्ष संपर्क: 06222-299928
इसके अतिरिक्त, नागरिक संबंधित प्रखंड के कनीय/सहायक अभियंता के मोबाइल नंबरों पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं—
पिपराही (कनीय अभियंता): जयप्रकाश चौधरी – 9006281665
पिपराही/पूरनहिया (सहायक अभियंता): अभिनंदन कुमार अभय – 9725793605
डुमरी कटसरी/तरियानी (सहायक अभियंता): मोहम्मद नौशाद अंसारी – 8294992517
तरियानी (कनीय अभियंता): अमरजीत कुमार – 8405974801
शिवहर (कनीय अभियंता): धनंजय कुमार – 7488596358
कार्यपालक सहायक: संजय कुमार – 8544428664
प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि खराब चापाकलों की सूचना तत्काल दें, ताकि निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

मुख्यमंत्री, जरा ठहर जाइए… जीविका दीदियों की पुकार सुन जाइए”*

*“मुख्यमंत्री, जरा ठहर जाइए… जीविका दीदियों की पुकार सुन जाइए”**शिवहर के बसहिया राम गांव की महिलाओं की नम आँखों से अपील_*शिवहर जिले के मथुरापुर-कतहरवा पंचायत अंतर्गत बसहिया राम गांव की…
मुख्यमंत्री, जरा ठहर जाइए… जीविका दीदियों की पुकार सुन जाइए”*
शिवहर समाचार

*पहाड़पुर के नीलकंठ महादेव मंदिर में श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ का ध्वजारोहण, वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा मंदिर परिसर*

*पहाड़पुर के नीलकंठ महादेव मंदिर में श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ का ध्वजारोहण, वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा मंदिर परिसर**शिवहर* जिले के डुमरी कटसरी प्रखंड क्षेत्र जहांगीर पुर पंचायत के पहाड़पुर…
*पहाड़पुर के नीलकंठ महादेव मंदिर में श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ का ध्वजारोहण, वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा मंदिर परिसर*
शिवहर समाचार

नगर परिषद शिवहर के नव पदस्थापित कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार ने दिया योगदान*

*नगर परिषद शिवहर के नव पदस्थापित कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार ने दिया योगदान**शिवहर*  वैशाली निवासी तथा सिवान में पदस्थापना की प्रतीक्षा में रहने वाले मनीष कुमार को शिवहर का कार्यपालक…
नगर परिषद शिवहर के नव पदस्थापित कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार ने दिया योगदान*
शिवहर समाचार

*जन औषधि दिवस पर जागरूकता रैली को विधायक,सिविल सर्जन, एसडीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

*जन औषधि दिवस पर जागरूकता रैली को विधायक,सिविल सर्जन, एसडीएम ने  हरी झंडी दिखाकर रवाना किया             विधायक डॉक्टर श्वेता गुप्ता, सिविल सर्जन डॉक्टर दीपक कुमार,…
*जन औषधि दिवस पर जागरूकता रैली को विधायक,सिविल सर्जन, एसडीएम ने  हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
शिवहर समाचार

बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार राज्य सभा जायेंगे, आया गया उनका ब्यान*

*बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार राज्य सभा जायेंगे, आया गया उनका ब्यान*पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा…
बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार राज्य सभा जायेंगे, आया गया उनका ब्यान*
शिवहर समाचार

SHEOHAR*रंगों का पर्व होली, बड़े ही भाईचारे और उत्साह के साथ मनाया गया होली का महापर्व*

SHEOHAR*रंगों का पर्व होली  बड़े ही उल्लास के साथ संपन्न, बड़े ही भाईचारे और उत्साह के साथ मनाया गया होली का महापर्व*भगवान शिव की सुन्दर नगरी कहे जाने वाले शिवहर…
SHEOHAR*रंगों का पर्व होली, बड़े ही भाईचारे और उत्साह के साथ मनाया गया होली का महापर्व*
शिवहर समाचार

SHEOHAR; सांसद और विधायक के शिवहर में होली मिलन कार्यक्रम नहीं करने से लोग नाराज़-----सोनू बाबू*

SHEOHAR; सांसद और विधायक शिवहर में होली मिलन कार्यक्रम नहीं करने से लोग नाराज़-----सोनू बाबू*-रंगो का त्यौहार होली पर्व पर शिवहर में सांसद एवं विधायक के द्वारा होली मिलन कार्यक्रम…
SHEOHAR; सांसद और विधायक के शिवहर में होली मिलन कार्यक्रम नहीं करने से लोग नाराज़-----सोनू बाबू*
शिवहर समाचार

SHEOHAR ; 10 साल पुराने विवाद में की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार*

SHEOHAR ; 10 साल पुराने विवाद में  की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार**घटनास्थल पर खुद पहुंचे पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा किए निरीक्षण*शिवहर जिले के तरियानी छपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत…
SHEOHAR ; 10 साल पुराने विवाद में  की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार*
शिवहर समाचार

SHEOHAR ; आरजेडी नेता नवनीत झा ने शिवहर समेत पूरे प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं*

SHEOHAR ; आरजेडी नेता नवनीत  झा ने शिवहर समेत पूरे प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं*शिवहर। नवनीत कुमार झा ने होली के पावन अवसर पर शिवहर सहित पूरे प्रदेशवासियों को…
SHEOHAR ; आरजेडी नेता नवनीत  झा ने शिवहर समेत पूरे प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं*
शिवहर समाचार