SHEOHAR*फुलकाहां में डिग्री कॉलेज के लिए स्थल चयन करने पर डिग्री कॉलेज के पूर्व प्राचार्य ने डीएम के प्रति जताया आभार*
राजकीय डिग्री महाविद्यालय शिवहर के पूर्व प्राचार्य डॉ अजय कुमार वर्तमान प्राध्यापक मनोविज्ञान विभाग लंगट सिंह कॉलेज मुजफ्फरपुर ने जिला पदाधिकारी शिवहर प्रतिभा रानी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहां कि मुख्यमंत्री का सपना है कि हर प्रखंड में एक डिग्री कॉलेज हो को वर्तमान जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में कार्यान्वित होते दिख रहा है।
फुलकाहां उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्थल चयन करने के लिए प्रखंड वासियों में हर्ष व्यक्त है। विदित हो कि पूर्व में यह उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय मध्य विद्यालय था। मध्य विद्यालय को उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में उत्क्रमित करने के लिए फूलकाहां निवासी राजकुमार राय ने जमीन दिया है।
डॉ अजय कुमार ने बताया कि यदि फिर से जमीन की आवश्यकता डिग्री कॉलेज के लिए होगी तो हम सभी ग्रामीणवासी मिलकर इसमें सहयोग करने के लिए तैयार हैं। जिला पदाधिकारी के प्रति आभार प्रकट करने वाले में डिग्री कॉलेज शिवहर के मनोविज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डा अजय कुमार शरण, अर्थशास्त्र के सहायक प्राध्यापक डॉ रंजीत कुमार वर्मा राजकीय डिग्री मध्य विद्यालय फुलकाहां के पूर्व प्राचार्य डॉ रघुनाथ चौधरी, डुमरी कटसरी के पूर्व प्रमुख अमरेंद्र कुमार सिंह सहित शिवहर जिला एवं डुमरी प्रखंड के गणमान्य व्यक्तियों ने भी आभार प्रकट किया है।