SHEOHAR*अवैध खनन में इस्तेमाल किये जा रहे पोक्लेन जब्त*
*अवैध खनन करने वाले की खैर नहीं ज़िला प्रशासन की नज़र हर जगहों पर*
*प्रभारी जिला पदाधिकारी-सह-अपर समाहर्त्ता, शिवहर श्री मेधावी व अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुणाल की नेतृत्व में हुए कुशल कार्य की चर्चा पुरे जिला में तेज प्रशासन पर विश्वास*
कल शनिवार देर रात्रि को प्रभारी जिला पदाधिकारी-सह-अपर समाहर्त्ता, शिवहर श्री मेधावी के नेतृत्व में दल-बल के साथ देर रात्रि अवैध खनन की सूचना पर पुरनहिया प्रखण्ड के अदौरी पंचायत में बागमती नदी किनारे छापेमारी की गई।
छापेमारी में अवैध खनन के साक्ष्य पाए गए जिसके उपरांत प्रभारी जिला पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी एवं स्थानीय थानाध्यक्ष द्वारा अवैध खनन में इस्तेमाल किये जा रहे पोक्लेन (Poclain) को जब्त कर लिया गया। साथ ही प्रभारी जिला पदाधिकारी द्वारा उपस्थित अनुमण्डल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं जिला खनन पदाधिकारी को अग्रेतर कारवाई करने का आदेश दिया एवं अवैध खनन पर पूर्ण रोक लगाने हेतु लगातार सघन जाँच एवं छापेमारी करते रहने का भी आदेश दिया।