नेपाल:20 की मौत के बाद झुकी सरकार, ओली के सुर बदले, कहा- बैन के पक्ष में नहीं

Updated on 09-09-2025
नेपाल में भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर पाबंदी के खिलाफ युवाओं के विरोध प्रदर्शन के हिंसक हो जाने से 20 लोगों की मौत हो गई एवं 347 घायल हो गए। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कई जगह झड़पें हुईं। काठमांडो में प्रदर्शनकारी संसद भवन परिसर में घुस गए और तोड़फोड़ की। विरोध प्रदर्शन पोखरा, बुटवल, भैरहवा, भरतपुर, इटाहारी और दमक तक फैल गया। हालात काबू में करने के लिए काठमांडो समेत कई शहरों में कर्फ्यू लगाने के साथ सेना को तैनात करना पड़ा। बेकाबू हिंसा के बाद नेपाली गृह मंत्री रमेश लेखक को इस्तीफा दे दिया। लेकिन, देर रात नेपाल सरकार झुकी और सोशल मीडिया से प्रतिबंध हटा दिया।

ओली के बदले सुर, कहा-माहौल बनाएंगे
दिनभर हुई व्यापक हिंसा के बाद पीएम केपी शर्मा ओली ने भी अपने सुर बदल लिए। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि मैं जेन-जी पीढ़ी के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई दुखद घटना से बहुत दुखी हूं। हमें विश्वास था कि हमारे बच्चे शांतिपूर्वक अपनी मांगों को उठाएंगे, लेकिन निहित स्वार्थों के कारण विरोध प्रदर्शन में घुसपैठ हुई। इस कारण उत्पन्न स्थिति के परिणामस्वरूप नागरिकों की जान का दुखद नुकसान हुआ है... सरकार सोशल मीडिया के इस्तेमाल को रोकने के पक्ष में नहीं थी और इसके इस्तेमाल के लिए माहौल सुनिश्चित करेगी। 

15 दिनों में आएगी रिपोर्ट
पीएम ओली ने आगे कहा कि इसके लिए लगातार प्रदर्शन करने की कोई जरूरत नहीं थी।  इस स्थिति को जारी नहीं रहने दिया जाएगा... मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि आज की पूरी घटना और नुकसान, उसकी स्थिति और कारणों की जांच और विश्लेषण के लिए एक जांच समिति का गठन किया जाएगा। भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उठाए जाने वाले कदमों की सिफारिश करने हेतु 15 दिनों के भीतर एक रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। इससे पहले नेपाल के संचार मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग ने बताया कि सरकार ने कैबिनेट की आपात बैठक में सोशल मीडिया साइटों पर प्रतिबंध के अपने फैसले को वापस ले लिया है।  

प्रदर्शनकारियों में ज्यादातर छात्र-छात्राएं
सरकार विरोधी प्रदर्शन में ज्यादातर स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं हैं, जो यूनिफॉर्म में थे। उनके हाथों में राष्ट्रीय ध्वज के साथ नारे लिखे बैनर-पोस्टर थे। उन पर लिखा था, भ्रष्टाचार बंद करो, सोशल मीडिया नहीं। सोशल मीडिया पर प्रतिबंध हटाओ और युवा भ्रष्टाचार के खिलाफ। 
 

भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट
नई दिल्ली। भारत ने नेपाल सीमा पर अलर्ट जारी किया है। सशस्त्र सीमा बल ने सतर्कता बढ़ा दी और भारतीय क्षेत्र में अशांति फैलने से रोकने के लिए बारीकी से नजर रखी जा रही है। सीमा चौकियों पर आने-जाने वालों की सघन चेकिंग हो रही है। भारत-नेपाल के बीच 1,751 किमी लंबी सीमा है।

क्या है पूरा मामला, कहां से पनपा आक्रोश?
बता दें कि सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के खिलाफ हजारों युवाओं ने काठमांडू की सड़कों पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी संसद भवन की ओर बढ़ने की कोशिश करते भी दिखे। पुलिस को हालात नियंत्रित करने के लिए पानी की बौछार, डंडों और रबर की गोलियों का इस्तेमाल करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों के हाथों में 'भ्रष्टाचार बंद करो, सोशल मीडिया नहीं', 'सोशल मीडिया अनब्लॉक करो' जैसे नारे लिखे पोस्टर भी देखे गए। गौरतलब है कि हाल के वर्षों में पीएम ओली की सरकार में शामिल मंत्रियों और अधिकारियों से जुड़े कथित भ्रष्टाचार की कई खबरें सामने आई हैं।इन खबरों के बाद जनता के बीच आक्रोश पनप रहा है। हिंसा में हुई मौतों और घायल प्रदर्शनकारियों की खबरों के बाद देश में संकट गहराता देख संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने भी चिंता जताई। यूएन ने निष्पक्ष व पारदर्शी जांच की मांग की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

चीन को गाली देने वाले बालेन शाह बनेंगे नेपाल के PM? भारत को लेकर कैसी है उनकी सोच*

*चीन को गाली देने वाले बालेन शाह बनेंगे नेपाल के PM? भारत को लेकर कैसी है उनकी सोच*पिछले साल सितंबर में जेन-जी (Gen-Z) के नेतृत्व में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों…
चीन को गाली देने वाले बालेन शाह बनेंगे नेपाल के PM? भारत को लेकर कैसी है उनकी सोच*
राष्ट्रीय समाचार

व्यापार समझौते में कोई बदलाव नहीं', ट्रंप का बयान; ग्लोबल टैरिफ के बाद भारत पर कितना लगेगा शुल्क?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी अपनी टैरिफ नीति से पीछे हटने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति ट्रंप के…
व्यापार समझौते में कोई बदलाव नहीं', ट्रंप का बयान; ग्लोबल टैरिफ के बाद भारत पर कितना लगेगा शुल्क?
राष्ट्रीय समाचार

पाकिस्तान को दोहरा झटका देने की तैयारी, सिंधु के बाद अब रावी का भी पानी रोकेगा भारत

सिंधु जल संधि को निलंबित करने के बाद अब भारत पाकिस्तान को दोहरा झटका देने की तैयारी में है। दरअसल भारत सरकार रावी नदी के भारत के हिस्से के जल…
पाकिस्तान को दोहरा झटका देने की तैयारी, सिंधु के बाद अब रावी का भी पानी रोकेगा भारत
राष्ट्रीय समाचार

रील बनाने के लिए नाबालिग ने दौड़ाई स्कॉर्पियो, बाइक सवार की ली जान, मां ने लगाई इंसाफ की गुहार

दिल्ली के द्वारका साउथ थाना क्षेत्र में बीती 3 फरवरी 2026 को एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। हादसा द्वाराका इलाके में हुआ। जहां…
रील बनाने के लिए नाबालिग ने दौड़ाई स्कॉर्पियो, बाइक सवार की ली जान, मां ने लगाई इंसाफ की गुहार
राष्ट्रीय समाचार

प्यार, इनकार और खूनी खेल, 'साली' से शादी करना चाहता था दीपक, ठुकराने पर भाभी को ही मार डाला; पूरी कहानी

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक सिरफिरे ने अपनी ही भाभी को बेरहमी से मार डाला। आरोपी युवक अपनी भाभी की बहन (साली)…
प्यार, इनकार और खूनी खेल, 'साली' से शादी करना चाहता था दीपक, ठुकराने पर भाभी को ही मार डाला; पूरी कहानी
राष्ट्रीय समाचार

अजित पवार के बाद राकांपा का क्या होगा: शरद गुट से होगी सुलह या नया रास्ता अपनाएगी पार्टी, कौन होगा नया चेहरा?

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के मुखिया और महाराष्ट्र के छह बार के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बुधवार सुबह एक विमान हादसे में निधन हो गया। सियासत में अजित पवार की…
अजित पवार के बाद राकांपा का क्या होगा: शरद गुट से होगी सुलह या नया रास्ता अपनाएगी पार्टी, कौन होगा नया चेहरा?
राष्ट्रीय समाचार

यह केवल हादसा, राजनीति रंग न दें', अजित पवार के निधन पर शरद पवार की पहली प्रतिक्रिया

महाराष्ट्र के बारामती में मंगलवार सुबह हुए विमान हादसे ने देशभर की राजनीति और पवार परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया। इस हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन…
यह केवल हादसा, राजनीति रंग न दें', अजित पवार के निधन पर शरद पवार की पहली प्रतिक्रिया
राष्ट्रीय समाचार

कब चुना जाएगा बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष, सामने आ गई तारीख, कौन-कौन होगा प्रस्तावक?

सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी अध्यक्ष का चुनाव 19-20 जनवरी को होगा. 19 जनवरी को नामांकन किया जाएगा और 20 जनवरी को चुनाव होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ…
कब चुना जाएगा बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष, सामने आ गई तारीख, कौन-कौन होगा प्रस्तावक?
राष्ट्रीय समाचार

न्यायिक कर्मी का कत्ल: 'छोड़ दो मेरे शौहर को...', मिन्नतें करती रही बीवी, न पसीजे हमलावर, आधा घंटे गुंडागर्दी

अमरोहा के डिडौली में गलत दिशा से ओवरटेकिंग के दौरान बाइक के पास से गुजर रही कार टच होने पर बाइक सवारों ने कार चला रहे न्यायिक कर्मचारी को पीट-पीटकर…
न्यायिक कर्मी का कत्ल: 'छोड़ दो मेरे शौहर को...', मिन्नतें करती रही बीवी, न पसीजे हमलावर, आधा घंटे गुंडागर्दी
राष्ट्रीय समाचार