व्यापार समझौते में कोई बदलाव नहीं', ट्रंप का बयान; ग्लोबल टैरिफ के बाद भारत पर कितना लगेगा शुल्क?

Updated on 21-02-2026
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी अपनी टैरिफ नीति से पीछे हटने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति ट्रंप के टैरिफ को अवैध करार देकर उसे हटाने का आदेश दिया, लेकिन ट्रंप ने तुरंत 10 प्रतिशत ग्लोबल टैरिफ लगाने का एलान कर दिया। व्हाइट हाउस में मीडिया से बात करते हुए जब ट्रंप से भारत के साथ व्यापार समझौते पर ग्लोबल टैरिफ के असर को लेकर सवाल किया गया तो ट्रंप ने साफ कहा कि भारत के साथ व्यापार समझौते में कुछ नहीं बदलेगा। ट्रंप का ग्लोबल टैरिफ 24 फरवरी से लागू होगा और फिलहाल यह 150 दिनों तक लागू रहेगा। उसके बाद अमेरिकी संसद में इस पर प्रस्ताव लाया जाएगा और फिर अमेरिकी संसद तय करेगी कि इसे आगे बनाए रखना है या नहीं
ग्लोबल टैरिफ के बाद भारत पर कितना लगेगा टैरिफ?
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा राष्ट्रपति ट्रंप के टैरिफ को अवैध ठहराने के बाद और उसके बाद ट्रंप द्वारा 10 प्रतिशत ग्लोबल टैरिफ लगाने के बाद अब सवाल उठता है कि भारत पर कितना टैरिफ लगेगा? सीएनबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक अब भारत पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगेगा। कई देशों पर 10 प्रतिशत से ज्यादा टैरिफ था, जिनमें यूरोपीय संघ पर 15 प्रतिशत, जापान पर 15 प्रतिशत, ब्रिटेन पर 10 प्रतिशत और भारत पर 18 प्रतिशत। अब ग्लोबल टैरिफ के बाद इन सभी देशों पर टैरिफ घटकर 10 प्रतिशत हो जाएगा। इस तरह भारत पर भी अब 18 के बजाय 10 प्रतिशत टैरिफ ही लागू होना चाहिए। हालांकि अभी इसे लेकर आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

भारत के साथ समझौते पर क्या कहा?
ट्रंप ने कहा कि भारत के साथ घोषित अंतरिम व्यापार समझौते में कोई बदलाव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कुछ नहीं बदलेगा। भारत टैरिफ देगा और हम नहीं देंगे। उनके अनुसार यह पहले की स्थिति से उलट है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने संबंधों को बहुत अच्छा बताया। हाल ही में अमेरिका ने भारत पर लगाए गए 25 प्रतिशत दंडात्मक टैरिफ हटाए थे और नए ढांचे के तहत इसे घटाकर 18 प्रतिशत करने की बात कही थी।

युद्ध रोकने के दावे और रूस तेल मुद्दा
प्रेस वार्ता में ट्रंप ने फिर दावा किया कि उन्होंने टैरिफ की धमकी देकर भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष रुकवाया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों को 200 प्रतिशत टैरिफ की चेतावनी दी गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि उनके अनुरोध पर भारत ने रूस से तेल खरीद में कमी की। हालांकि इन दावों पर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि टैरिफ राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

कानपुर: फ्लैट में 'कैद' रहती थीं जुड़वा बेटियां, मां तक से नहीं करने देता था बात, खुल रहीं शशिरंजन की करतूतें

कानपुर: यूपी के कानपुर स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में नाबालिग जुड़वा बेटियों की हत्‍या के बाद आरोपी पिता शशिरंजन से जुड़े कई राज सामने आ रहे हैं। पत्‍नी रेशमा और पड़ोसियों ने…
कानपुर: फ्लैट में 'कैद' रहती थीं जुड़वा बेटियां, मां तक से नहीं करने देता था बात, खुल रहीं शशिरंजन की करतूतें
राष्ट्रीय समाचार

पहले चरण की वोटिंग से पहले बंगाल में शराब बंद, अप्रैल महीने में दारू की बेतहाशा बिक्री पर चुनाव आयोग ने लिया फैसला

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में शराब की बिक्री पर चुनाव के कुछ दिन पहले से ही प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। यह बैन आमतौर पर चुनाव से दो दिन पहले शुरू…
पहले चरण की वोटिंग से पहले बंगाल में शराब बंद, अप्रैल महीने में दारू की बेतहाशा बिक्री पर चुनाव आयोग ने लिया फैसला
राष्ट्रीय समाचार

गाजियाबाद: मेरठ तिराहा–मनन धाम रूट पर ट्रैफिक बदहाल, सिग्नल की कमी से सुरक्षा शून्य, 8 KM का सफर जोखिम भरा

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में ट्रैफिक सुधार के दावों के बीच जमीनी हकीकत उलट नजर आ रही है। शहर के अहम मार्ग मेरठ तिराहा से मनन धाम तक यातायात व्यवस्था…
गाजियाबाद: मेरठ तिराहा–मनन धाम रूट पर ट्रैफिक बदहाल, सिग्नल की कमी से सुरक्षा शून्य, 8 KM का सफर जोखिम भरा
राष्ट्रीय समाचार

भाजपा विधायक संजय पाठक की बढ़ीं मुश्किलें, जज को फोन करने के मामले में अब हाई कोर्ट करेगा फैसला

कटनी: मध्य प्रदेश के सबसे अमीर विधायकों में शुमार और विजयराघवगढ़ से भाजपा विधायक संजय पाठक के लिए कानूनी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। न्यायपालिका की गरिमा…
भाजपा विधायक संजय पाठक की बढ़ीं मुश्किलें, जज को फोन करने के मामले में अब हाई कोर्ट करेगा फैसला
राष्ट्रीय समाचार

नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले; 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा, कल अस्पताल में हुई थीं भर्ती

मशहूर सिंगर आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज…
नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले; 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा, कल अस्पताल में हुई थीं भर्ती
राष्ट्रीय समाचार

महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान से हिंदू रीति रिवाज से कर ली शादी

*आस्था के महाकेंद्र महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान से हिंदू रीति रिवाज से शादी कर लिया है.* शादी के दौरान मंदिर में फैंस,मीडिया और नेता भी…
महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान से हिंदू रीति रिवाज से  कर ली शादी
राष्ट्रीय समाचार

चीन को गाली देने वाले बालेन शाह बनेंगे नेपाल के PM? भारत को लेकर कैसी है उनकी सोच*

*चीन को गाली देने वाले बालेन शाह बनेंगे नेपाल के PM? भारत को लेकर कैसी है उनकी सोच*पिछले साल सितंबर में जेन-जी (Gen-Z) के नेतृत्व में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों…
चीन को गाली देने वाले बालेन शाह बनेंगे नेपाल के PM? भारत को लेकर कैसी है उनकी सोच*
राष्ट्रीय समाचार

व्यापार समझौते में कोई बदलाव नहीं', ट्रंप का बयान; ग्लोबल टैरिफ के बाद भारत पर कितना लगेगा शुल्क?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी अपनी टैरिफ नीति से पीछे हटने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति ट्रंप के…
व्यापार समझौते में कोई बदलाव नहीं', ट्रंप का बयान; ग्लोबल टैरिफ के बाद भारत पर कितना लगेगा शुल्क?
राष्ट्रीय समाचार

पाकिस्तान को दोहरा झटका देने की तैयारी, सिंधु के बाद अब रावी का भी पानी रोकेगा भारत

सिंधु जल संधि को निलंबित करने के बाद अब भारत पाकिस्तान को दोहरा झटका देने की तैयारी में है। दरअसल भारत सरकार रावी नदी के भारत के हिस्से के जल…
पाकिस्तान को दोहरा झटका देने की तैयारी, सिंधु के बाद अब रावी का भी पानी रोकेगा भारत
राष्ट्रीय समाचार