प्यार, इनकार और खूनी खेल, 'साली' से शादी करना चाहता था दीपक, ठुकराने पर भाभी को ही मार डाला; पूरी कहानी

Updated on 16-02-2026
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक सिरफिरे ने अपनी ही भाभी को बेरहमी से मार डाला। आरोपी युवक अपनी भाभी की बहन (साली) से शादी करना चाहता था, लेकिन बात नहीं बनी तो आरोपी ने इसका जिम्मेदार भाभी को ही मान लिया।

साली ने शादी से इनकार किया तो बौखलाए देवर ने साढ़े तीन माह बाद ब्लेड से नवविवाहित भाभी का गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद के गले पर भी ब्लेड मारकर खुदकुशी का प्रयास किया। परिजन ने दोनों को निकटवर्ती सीएचसी में भर्ती कराया, जहां भाभी को मृत घोषित कर दिया, जबकि देवर को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। 
घटना के बाद मां ने घटनास्थल से साक्ष्य मिटाकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। फोरेंसिक टीम ने बाद में साक्ष्य संकलन किया। नौहझील थाना क्षेत्र के गांव बाघई कटैलिया निवासी ज्वाला प्रसाद के बड़े बेटे प्रमोद उर्फ कालू व छोटे बेटे दीपक का चार माह पहले आगरा के खंदौली क्षेत्र के नंदलालपुर निवासी करिश्मा व उसकी छोटी की बहन के साथ रिश्ता तय हुआ था। 
शादी से कुछ दिन पहले करिश्मा की छोटी बहन ने दीपक से शादी करने से इनकार कर दिया, लेकिन करिश्मा और प्रमोद उर्फ कालू की एक नवंबर को सामूहिक विवाह समारोह में शादी हो गई। छोटी बहन ने शादी से इनकार किया तो दीपक अपनी भाभी करिश्मा से खुन्नस मान गया। पुलिस के मुताबिक, रविवार सुबह आठ बजे करिश्मा घर के कमरे थी, इसी दौरान देवर दीपक उनके कमरे में पहुंचा। साली से शादी को लेकर दीपक अपनी भाभी से झगड़ने लगा और थोड़ी देर बाद दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। करिश्मा ने इसकी शिकायत अपने पति से करने की बात कही, तो दीपक ने ब्लेड से उनका गला रेत दिया। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। इसके बाद उसने अपने गले पर भी ब्लेड मारकर लहूलुहान कर लिया। घर के आंगन में बैठी मां अंगूरी देवी की चीख-पुकार की आवाज सुनकर कमरे में पहुंची तो देवर-भाभी जमीन पर लहूलुहान पड़े थेपरिजन ने दोनों को सीएचसी नौहझील में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने करिश्मा को मृत घोषित कर दिया। वहीं दीपक को जिला अस्पताल भेजा, लेकिन डॉक्टरों ने गंभीर हालत में उसे एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा के लिए रेफर कर दिया। 
इधर, डॉक्टरों की सूचना पर एसएसपी श्लोक कुमार, एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत और सीओ संदीप सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मायके वालों को सूचना दी गई। खून से सने कपड़े भी धोकर सुखाने के लिए धूप में डाले
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि घटना के बाद परिजन ने पुलिस को सूचना नहीं दी। डॉक्टर की सूचना पर पुलिस पहुंची तो वहां से साक्ष्य गायब मिले। कड़ाई से पूछताछ पर दीपक की मां अंगूरी देवी ने बताया वारदात स्थल से खून साफ कर दिया और खून से सने कपड़े भी धोकर सुखाने के लिए धूप में डाल दिए।
ब्लेड को चूल्हे में जल रही आग में फेंक दिया। हालांकि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं और मायके वालों की तहरीर पर ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।चिल्लाते हुए मां बोली, घर में घुसे नकाबपोश बदमाश
ग्रामीणों ने बताया कि वारदात के बाद दीपक की मां गली में खड़े होकर हल्ला कर रहीं थी कि घर में चार-पांच नकाबपोश बदमाश घुस गए। बहू और बेटे का गला रेत दिया। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते इससे पहले ही परिजन दोनों को सीएचसी लेकर पहुंच गए। डॉक्टरों की सूचना पर घर पहुंची पुलिस ने सच्चाई से पर्दा उठाया। फिलहाल पुलिस इस बिंदु पर भी गंभीरता से जांच कर रही है।

मथुरा में देवर ने की भाभी की हत्या
मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र के अंतर्गत गांव बाघई कटैलिया में रविवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक ने अपनी ही भाभी की बेरहमी से हत्या करने के बाद खुदकुशी का प्रयास किया। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया

पुलिस के अनुसार  रविवार सुबह करीब 8:30 बजे ज्वाला प्रसाद के 23 वर्षीय पुत्र दीपक का अपनी 20 वर्षीय भाभी करिश्मा (पत्नी प्रमोद) से विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दीपक ने ब्लेड से करिश्मा का गला काट दिया। इसके तुरंत बाद उसने ब्लेड से अपना भी गला रेत लिया। लहूलुहान हालत में दोनों को जमीन पर पड़ा देख परिजनों के होश उड़ गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

कानपुर: फ्लैट में 'कैद' रहती थीं जुड़वा बेटियां, मां तक से नहीं करने देता था बात, खुल रहीं शशिरंजन की करतूतें

कानपुर: यूपी के कानपुर स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में नाबालिग जुड़वा बेटियों की हत्‍या के बाद आरोपी पिता शशिरंजन से जुड़े कई राज सामने आ रहे हैं। पत्‍नी रेशमा और पड़ोसियों ने…
कानपुर: फ्लैट में 'कैद' रहती थीं जुड़वा बेटियां, मां तक से नहीं करने देता था बात, खुल रहीं शशिरंजन की करतूतें
राष्ट्रीय समाचार

पहले चरण की वोटिंग से पहले बंगाल में शराब बंद, अप्रैल महीने में दारू की बेतहाशा बिक्री पर चुनाव आयोग ने लिया फैसला

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में शराब की बिक्री पर चुनाव के कुछ दिन पहले से ही प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। यह बैन आमतौर पर चुनाव से दो दिन पहले शुरू…
पहले चरण की वोटिंग से पहले बंगाल में शराब बंद, अप्रैल महीने में दारू की बेतहाशा बिक्री पर चुनाव आयोग ने लिया फैसला
राष्ट्रीय समाचार

गाजियाबाद: मेरठ तिराहा–मनन धाम रूट पर ट्रैफिक बदहाल, सिग्नल की कमी से सुरक्षा शून्य, 8 KM का सफर जोखिम भरा

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में ट्रैफिक सुधार के दावों के बीच जमीनी हकीकत उलट नजर आ रही है। शहर के अहम मार्ग मेरठ तिराहा से मनन धाम तक यातायात व्यवस्था…
गाजियाबाद: मेरठ तिराहा–मनन धाम रूट पर ट्रैफिक बदहाल, सिग्नल की कमी से सुरक्षा शून्य, 8 KM का सफर जोखिम भरा
राष्ट्रीय समाचार

भाजपा विधायक संजय पाठक की बढ़ीं मुश्किलें, जज को फोन करने के मामले में अब हाई कोर्ट करेगा फैसला

कटनी: मध्य प्रदेश के सबसे अमीर विधायकों में शुमार और विजयराघवगढ़ से भाजपा विधायक संजय पाठक के लिए कानूनी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। न्यायपालिका की गरिमा…
भाजपा विधायक संजय पाठक की बढ़ीं मुश्किलें, जज को फोन करने के मामले में अब हाई कोर्ट करेगा फैसला
राष्ट्रीय समाचार

नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले; 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा, कल अस्पताल में हुई थीं भर्ती

मशहूर सिंगर आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज…
नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले; 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा, कल अस्पताल में हुई थीं भर्ती
राष्ट्रीय समाचार

महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान से हिंदू रीति रिवाज से कर ली शादी

*आस्था के महाकेंद्र महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान से हिंदू रीति रिवाज से शादी कर लिया है.* शादी के दौरान मंदिर में फैंस,मीडिया और नेता भी…
महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान से हिंदू रीति रिवाज से  कर ली शादी
राष्ट्रीय समाचार

चीन को गाली देने वाले बालेन शाह बनेंगे नेपाल के PM? भारत को लेकर कैसी है उनकी सोच*

*चीन को गाली देने वाले बालेन शाह बनेंगे नेपाल के PM? भारत को लेकर कैसी है उनकी सोच*पिछले साल सितंबर में जेन-जी (Gen-Z) के नेतृत्व में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों…
चीन को गाली देने वाले बालेन शाह बनेंगे नेपाल के PM? भारत को लेकर कैसी है उनकी सोच*
राष्ट्रीय समाचार

व्यापार समझौते में कोई बदलाव नहीं', ट्रंप का बयान; ग्लोबल टैरिफ के बाद भारत पर कितना लगेगा शुल्क?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी अपनी टैरिफ नीति से पीछे हटने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति ट्रंप के…
व्यापार समझौते में कोई बदलाव नहीं', ट्रंप का बयान; ग्लोबल टैरिफ के बाद भारत पर कितना लगेगा शुल्क?
राष्ट्रीय समाचार

पाकिस्तान को दोहरा झटका देने की तैयारी, सिंधु के बाद अब रावी का भी पानी रोकेगा भारत

सिंधु जल संधि को निलंबित करने के बाद अब भारत पाकिस्तान को दोहरा झटका देने की तैयारी में है। दरअसल भारत सरकार रावी नदी के भारत के हिस्से के जल…
पाकिस्तान को दोहरा झटका देने की तैयारी, सिंधु के बाद अब रावी का भी पानी रोकेगा भारत
राष्ट्रीय समाचार