SHEOHAR.आगामी 29 अप्रैल को पटना के बापू सभागार में दानवीर भामाशाह की होने वाले जयंती समारोह में शिवहर जिला से पांच हजार से अधिक लोग भाग लेंगे। इसके लिए शिवहर आरजेडी कार्यालय में रविवार को आरजेडी के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राम चंद्र प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में इसकी तैयारी की समीक्षा की गई। जिसमें आरजेडी के सभी व्यवसायिक मंच के पदाधिकारी एक स्वर में कहा समारोह में सबसे अधिक शिवहर जिला से लोग जायेंगे।बैठक में आरजेडी के व्यवसायिक मंच के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता ने कहा आरजेडी के संगठन को मजबूत करने के लिए यह एक बेहतर मंच है। आप सभी भामा साह जयंती समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पटना में होने वाले समारोह में भाग लिजिए। हम पटना से चलकर शिवहर आये है आप सब को निमंत्रण देने, जिसमें अधिक से अधिक संख्या में आप अपनी भागीदारी निभाएं। गोपाल प्रसाद गुप्ता ने कहा कि व्यवसायिक मंच का बहुत बड़ा संगठन है। संगठन के बल पर ही हम सता तक पहुंच सकते हैं। आपस में लड झगड़कर हम नहीं कर सकते हैं। जिसका लाभ हमारे विरोधी दल के लोग उठा कर सता हासिल कर लेते हैं।चुनाव की राजनीतिक को भूल जायें और आगे सभी लोग मिलकर संगठन के लिए कार्य करें। 29 अप्रैल को आयोजित समारोह में पटना जरुर पहुंचे। आप सबके नेता नवनीत झा संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूत बनाये और पटना आये। आरजेडी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि दानवीर भामा शाह जयंती समारोह में शिवहर की ताकत को दिखाये। सभी प्रखंडों से लोगों को लायें। और बिहार में शिवहर की उपस्थिति को दर्ज करायें। पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने कहा बिहार में भामा शाह जयंती एतिहासिक होगा, शिवहर के सभी पंचायतों से लोग पटना जायेंगे।जिला अध्यक्ष राम चंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि शिवहर से पांच हजार से अधिक लोग 29 अप्रैल को भामा शाह जयंती समारोह में भाग लेने के लिए पटना जायेंगे।, आरजेडी के प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद मधुकर, राम बालक राम, महेश महतो, बपारस साह ,मो ताहिर आदि ने विचार व्यक्त किए।