SHEOHAR; कपूरी सभागार स्थित जदयू कार्यालय में रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जन्म दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें दीर्घायु होने की कामना की गई।जदयू के जिला अध्यक्ष कमलेश पांडे की अध्यक्षता में हुई. सभी ने पहले उनके जन्मदिन पर केक काट कर एक दूसरे को खिलाया गया।कार्यक्रम में जदयू के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य नरेंद्र पटेल, जदयू के युवा अध्यक्ष हेमंत कुमार, जदयू नेता दिपक पटेल, जदयू के जिला उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, जदयू के नगर अध्यक्ष राम नाथ पटेल, राम दयाल साह, सरोज सिंह, बुलेट सिंह सहित बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन शुभकामनाएं और बधाई दी, कहा कि बिहार में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हो रहे कार्य की हर जगह लोग प्रशंसा कर रहे हैं। चाहे जीविका दीदियों के कार्य हो, सड़क अस्पताल के कार्य हो हर जगह बिहार अपना कृतिमान स्थापित कर रहा है।