SHEOHAR*बिहार दिवस से पहले खेलों की धूम, शिवहर में खिलाड़ियों ने दिखाया दम*

Updated on 20-03-2026
SHEOHAR*बिहार दिवस से पहले खेलों की धूम, शिवहर में खिलाड़ियों ने दिखाया दम*

शिवहर। बिहार दिवस से पूर्व जिले के नवाब हाई स्कूल में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी एवं पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने दीप प्रज्वलित एवं नारियल फोड़कर किया।

जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी ने सभी खिलाड़ियों को अग्रिम बिहार दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी जरूरी है, जिससे प्रतिभा निखरती है और खिलाड़ी आगे बढ़कर जिले का नाम रोशन करते हैं। उन्होंने बताया कि शिवहर में स्टेडियम निर्माण के लिए जगह का चयन किया जा रहा है और जल्द ही इसका निर्माण कराया जाएगा।

वहीं पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की सलाह दी और भीषण गर्मी के बावजूद प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों को खेल के प्रति प्रेरित करने की अपील की।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम हर वर्ष होने चाहिए। साथ ही उन्होंने भी जल्द स्टेडियम निर्माण की उम्मीद जताई।

इस मौके पर लोजपा जिला अध्यक्ष विजय पांडेय, अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुणाल, ओएसडी संदीप लांडे, मंच संचालक अनिल सिंह समेत कई अधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में जिले भर से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

SHEOHAR; अंतिम जुम्मे की नमाज खत्म होते ही आरजेडी नेता ने मुस्लिम भाइयों से मुलाकात कर दी उन्हें ईद की पूर्व बधाई

SHEOHAR; अंतिम जुम्मे की नमाज खत्म होते ही आरजेडी नेता ने मुस्लिम भाइयों से मुलाकात कर दी  उन्हें ईद की पूर्व बधाईशिवहर: रमजान के आखिरी जुम्मे ‘अलविदा जुम्मा’ एवं आगामी…
SHEOHAR; अंतिम जुम्मे की नमाज खत्म होते ही आरजेडी नेता ने मुस्लिम भाइयों से मुलाकात कर दी  उन्हें ईद की पूर्व बधाई
शिवहर समाचार

SHEOHAR ;रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों से बचने की अपील*

SHEOHAR ;रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों से बचने की अपील*शिवहर जिले में घरेलू रसोई गैस (LPG) की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि…
SHEOHAR ;रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों से बचने की अपील*
शिवहर समाचार

SHEOHAR*बिहार दिवस से पहले खेलों की धूम, शिवहर में खिलाड़ियों ने दिखाया दम*

SHEOHAR*बिहार दिवस से पहले खेलों की धूम, शिवहर में खिलाड़ियों ने दिखाया दम*शिवहर। बिहार दिवस से पूर्व जिले के नवाब हाई स्कूल में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम…
SHEOHAR*बिहार दिवस से पहले खेलों की धूम, शिवहर में खिलाड़ियों ने दिखाया दम*
शिवहर समाचार

SHEOHAR; डीएम एसपी ने संयुक्त रुप से एचपी गैस गोदाम का किया निरीक्षण

डीएम प्रतिभा रानी  एवं शुभांक मिश्रा ने शुक्रवार को एच.पी. शिवा गैस एजेंसी के गोदाम और कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वितरण में गंभीर अनियमितताएं पाई…
SHEOHAR; डीएम एसपी ने संयुक्त रुप से एचपी गैस गोदाम का किया निरीक्षण
शिवहर समाचार

SHEOHAR ; रमजान का पवित्र माह आपसी समरसता और बिगड़े रिश्ते को जोड़ता है-- नवनीत झा*

SHEOHAR ; रमजान का पवित्र माह आपसी समरसता और बिगड़े रिश्ते को जोड़ता है-- नवनीत  झा*-Sheohar. जनता दल के वरिष्ठ नेता व सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता, शिवहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी…
SHEOHAR ; रमजान का पवित्र माह आपसी समरसता और बिगड़े रिश्ते को जोड़ता है-- नवनीत  झा*
शिवहर समाचार

SHEOHAR; गैस की कालाबाजारी पर 'डीएम' का एक्शन, ताबड़तोड़ छापेमारी, बिचौलिए पस्त*

SHEOHAR; गैस की कालाबाजारी पर 'डीएम' का एक्शन, ताबड़तोड़ छापेमारी, बिचौलिए पस्त* शिवहर जिले में गैस सिलेंडर की आपूर्ति को सुचारु बनाने के लिए डीएम प्रतिभा रानी ने एक दिन के…
SHEOHAR; गैस की कालाबाजारी पर 'डीएम' का एक्शन, ताबड़तोड़ छापेमारी, बिचौलिए पस्त*
शिवहर समाचार

SHEOHAR*खैरवा दर्प में श्रद्धा और भक्ति के बीच चंडी महायज्ञ शुरू,

SHEOHAR*खैरवा दर्प  में श्रद्धा और भक्ति के बीच चंडी महायज्ञ शुरू, SHEOHAR . पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति में नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 22 खैरवा दर्प स्थित…
SHEOHAR*खैरवा दर्प  में श्रद्धा और भक्ति के बीच चंडी महायज्ञ शुरू,
शिवहर समाचार

*बिहार दिवस की तैयारी: शिवहर के स्कूली बच्चों और स्थानीय कलाकारों ने बिखेरा जलवा*

*बिहार दिवस की तैयारी: शिवहर के स्कूली बच्चों और स्थानीय कलाकारों ने बिखेरा जलवा*शिवहर में बिहार दिवस 2026 के लिए स्थानीय कलाकारों का चयन हेतु प्रतियोगिता आयोजित की गई। एडीएम…
*बिहार दिवस की तैयारी: शिवहर के स्कूली बच्चों और स्थानीय कलाकारों ने बिखेरा जलवा*
शिवहर समाचार

एसपी ने किया पुलिस निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण

 पुलिस अधीक्षक महोदय, शिवहर द्वारा पुलिस निरीक्षक अंचल कार्यालय, शिवहर का वार्षिक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान लंबित कांडों की समीक्षा कर उनके त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।…
एसपी ने किया पुलिस निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण
शिवहर समाचार