सिवान में बदमाशों ने पत्रकार को मारी गोली*

Updated on 13-02-2026
*सिवान  में बदमाशों ने पत्रकार को मारी गोली*

  सिवान जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र में गुरुवार रात अपराधियों ने एक अखबार के पत्रकार रमेश कुमार सिंह को गोली मार दी. घटना पचरुखी बाजार के भवानी मोड़ के पास उस समय हुई जब पत्रकार अपने गांव जसौली खरग लौट रहे थे.शादी समारोह से लौटने के दौरान भवानी मोड़ से लगभग 100 मीटर आगे बढ़ते ही पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने पत्रकार का पीछ करना शुरू कर दिया. अपराधियों ने ओवरटेक कर अचानक फायरिंग कर दी, जिससे पत्रकार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए.आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल पत्रकार को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है. पत्रकार रमेश कुमार को फेफड़े के दाहिनी ओर गोली लगी है. उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा अस्पताल पहुंचे और घायल पत्रकार से बातचीत कर मामले की जानकारी ली.घायल पत्रकार ने बताया कि उन्हें पहले किसी प्रकार की धमकी नहीं मिली थी और हमले की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है. वो अपने दोस्त के साथ एक शादी समारोह में गये थे और वहां से घर लौट रहे थे. पत्रकार ने अपने ही गांव के व्यक्ति पर सुपारी देकर गोली मारने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.इस पूरे मामले पर एसपी पूरन कुमार झा ने बताया कि शादी समारोह से लौटते वक्त अपराधियों ने पत्रकार को गोली मारी है. ये आपसी रंजिश का मामला हो सकता है. घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है और फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

भाजपा के दबाव में नीतीश कुमार ने पद छोड़ा

भाजपा के दबाव में नीतीश कुमार ने पद छोड़ा----------------------------------------------------------बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री पद छोड़कर राज्यसभा में जाने की घटना ने जदयू कार्यकर्ताओं को हिला कर रख दिया…
भाजपा के दबाव में नीतीश कुमार ने पद छोड़ा
बिहार

*बिहार राजनीति में हलचल तेज....पर धर्य रखे नीतीश युग अभी बाकी हैं !*

*बिहार राजनीति में हलचल तेज....पर धर्य रखे नीतीश युग अभी बाकी हैं !*  *BJP के सियासी चाल*  *एक वरिष्ठ पत्रकार का विश्लेषण* -बीजेपी ने एक साथ दो लोगों को निपटाया.उपेन्द्र कुशवाहा भी…
*बिहार राजनीति में हलचल तेज....पर धर्य रखे नीतीश युग अभी बाकी हैं !*
बिहार

CM नीतीश कुमार चले दिल्ली तो भावुक हुईं पुष्पम प्रिया चौधरी, 'बचपन से मैंने...'

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तय कर लिया है कि अब वह राज्य की राजनीति छोड़कर दिल्ली जाएंगे. उनके इस निर्णय से बिहार में जेडीयू कार्यकर्ता समेत कई नेताओं…
CM नीतीश कुमार चले दिल्ली तो भावुक हुईं पुष्पम प्रिया चौधरी, 'बचपन से मैंने...'
बिहार

सैयद अता हसनैन बने बिहार के नए राज्यपाल, आरिफ मोहम्मद खान की लेंगे जगह

बिहार में नई सरकार के गठन से पहले नए राज्यपाल की नियुक्ति की गई है. लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ट) सैयद अता हसनैन को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. वो…
सैयद अता हसनैन बने बिहार के नए राज्यपाल, आरिफ मोहम्मद खान की लेंगे जगह
बिहार

पटना में जेडीयू ऑफिस के बाहर लगे पोस्टर, नीतीश कुमार से फैसले पर फिर से विचार की मांग

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है. वहीं उनके बाद बिहार का सीएम कौन होगा इस पर सस्पेंस बना हुआ है.बिहार में…
पटना में जेडीयू ऑफिस के बाहर लगे पोस्टर, नीतीश कुमार से फैसले पर फिर से विचार की मांग
बिहार

बिहार के बक्सर में जयमाला के दौरान दुल्हन को गोली मारने का मामला: आरोपी गिरफ्तार*

*बिहार के बक्सर में जयमाला के दौरान दुल्हन को गोली मारने का मामला: आरोपी गिरफ्तार*बिहार के बक्सर जिले के चौसा में जयमाला समारोह के दौरान दुल्हन को गोली मारने के…
बिहार के बक्सर में जयमाला के दौरान दुल्हन को गोली मारने का मामला: आरोपी गिरफ्तार*
बिहार

मुजफ्फरपुर में शादी से पहले भागा प्रेमी: तीन साल का था प्रेम प्रसंग, पकड़ा तो तय हुई शादी; ऐन वक्त पर हुआ फरार

मुजफ्फरपुर जिले में प्रेम प्रसंग का एक अजीब मामला सामने आया है। देर शाम अपनी प्रेमिका से चोरी-छिपे मिलने पहुंचे युवक को लड़की के परिजनों ने पकड़ लिया। इसके बाद युवती…
मुजफ्फरपुर में शादी से पहले भागा प्रेमी: तीन साल का था प्रेम प्रसंग, पकड़ा तो तय हुई शादी; ऐन वक्त पर हुआ फरार
बिहार

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, उत्तर-पश्चिम में तापमान गिरेगा; समुद्री इलाकों में बारिश का अलर्ट

देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी…
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, उत्तर-पश्चिम में तापमान गिरेगा; समुद्री इलाकों में बारिश का अलर्ट
बिहार

SHEOHAR*कुशहर कस्बा टोला ब्रह्म स्थान पर सीताराम नाम महायज्ञ का हुआ शुभारंभ, भक्तिमय हुआ इलाका।

SHEOHAR*कुशहर कस्बा टोला ब्रह्म स्थान पर सीताराम नाम महायज्ञ का हुआ शुभारंभ, भक्तिमय हुआ इलाका।                    अध्यक्ष दीप लाल साह एवं उपाध्यक्ष राम एकबाल…
SHEOHAR*कुशहर कस्बा टोला ब्रह्म स्थान पर सीताराम नाम महायज्ञ का हुआ शुभारंभ, भक्तिमय हुआ इलाका।
बिहार