SHEOHAR*केंद्र की मोदी सरकार में 81 करोड़ लोगों को मिल रही हर महीने मुफ्त राशन ; बीजेपी नेत्री डाॅ नूतन माला सिंह*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल के कार्यकाल में 12 करोड़ घरों में बने हैं शौचालय
Lal Babu pandey SHEOHAR
*शिवहर* भारतीय जनता पार्टी के तेज तर्रार महिला नेत्री व पार्टी जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर नूतन माला सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल 11 साल के सरकार को विकसित भारत का अमृत काल ,सेवा ,सुशासन ,गरीब कल्याण का हितकारी बताया है।
डॉ नूतन सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही है जो 11 साल मे भारत को विश्व में विकसित किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के 11 साल के कार्यकाल में चार करोड़ परिवारों को पक्का घर मिला है। एकादशी करोड़ लोगों को हर महीने मुक्त राशन मिल रहा है तथा 55 करोड लोगों को सालाना 5 लाख तक का मुफ्त इलाज की गारंटी मिल रही है।
डॉक्टर सिंह ने बताया है कि युवाओं के लिए अवसर मिला है। 490 नए विश्वविद्यालय और 8109 कॉलेज खुले हैं। 1.6 करोड़ युवाओं को मिली कौशल की ताकत। पीएम किसान से किसानों को 3.7 लाख करोड़ तथा एमएसपी की लागत का 150 प्रतिशत रखने का ऐतिहासिक निर्णय ,पीएम फसल बीमा योजना से किसानों को 1.75 लाख करोड़ की राहत दी गई है।
भाजपा नेत्री डॉक्टर नूतन माला सिंह ने बताया है कि मिडिल क्लास को भी नई ताकत मिली है। 12 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं है। छोटे उद्यमियों को 52.5 करोड़ मुद्रा लोन तथा 90 लाख से अधिक महिलाएं स्वयं सहायता समूह से बनी है आत्मनिर्भर।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ नूतन माला सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण ही दुनिया में लगातार भारत का कद बढ़ रहा है। 2025 में विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है भारत । प्रति व्यक्ति जीडीपी 0.90 लाख से बढ़कर 2.35 लाख हुआ है।
भाजपा नेत्री डॉक्टर नूतन माला ने बताया है कि भारत मैन्युफैक्चरिंग हब का अड्डा बन गया है। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा फोन निर्माता पीएलआई स्कीम के तहत 14 सेक्टर में 1.6 लाख करोड़ का निवेश किया है। उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर में बना दुनिया का सबसे ऊंचा रेल आर्च ब्रिज चिनाब ब्रिज जो अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 1300 रेलवे स्टेशनों का पुनर्निर्माण देश भर में 136 वर्ल्ड क्लास वंदे मातरम भारत ट्रेन सेवाएं दी जा रही है।
उन्होंने कहा है कि अयोध्या में बना भव्य और दिव्य राम मंदिर ।उत्तराखंड में 12 किलोमीटर लंबी हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजना जो 2014 से अब तक 642 चुराई हुई कलाकृतियां वापस लाई गई है, जो 2013 तक केवल 13 ही लाई गई थी। जैसे उपलब्धियां को गिनाकर डॉक्टर नूतन माला ने स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश पूरे विश्व में नई कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।