SHEOHAR; देश की जनता को है मोदी पर भरोसा , 11 साल बेमिसाल, सबका साथ सबका विकास ; बिनय सिंह
Today sheohar news
SHEOHAR/ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व एन डी ए की सरकार 11 साल बेमिसाल सबका साथ सबका विकास और सबके प्रयास के सिद्धांत पर कार्य हो रहा है। मोदी के नेतृत्व में आर्थिक विकास राष्ट्रीय सुरक्षा एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र मे बेहतरीन कार्य किया गया है। इस मौके पर
भाजपा के जिला महामंत्री सह जिला बीससूत्री सदस्य विनय कुमार सिंह ने बताया कि 2004 से 2014 तक कांग्रेस के नेतृत्व मे सरकार थी देश निराशा के दौर से गुजर रहा था भ्रष्टाचार, आतंकवाद से देश की जनता त्रस्त थी। 2014 के आम चुनाव मे जनता ने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भरोसा करते हुए 30 वर्षो के बाद किसी दल की बहुमत वाली राजग की सरकार बनी ।
देश मे सबसे बड़ी चुनौती सुरक्षा को लेकर थी आतंकवाद हो या नक्सलवाद हो हर शहर मे बम धमाके हो रहे थे बिहार, झारखंड,छतीसगढ़ उड़ीसा राज्य की जनता नक्सलियों की घटना से परेशान थे।
भ्रष्टाचार के कारण योजना का लाभ जनता तक नही पंहुच पाती थी।
नरेन्द्र मोदी ने सबसे पहले गरीब आम आदमी को बैंक मे जनधन खाता खुलवाने का कार्य शुरू कर सभी परिवारों को बैंकिंग नेटवर्क से जोड़ने का कार्य किया। अभी 13 करोड़ लोगो के पास जनधन खाता है उसी के माध्यम से शौचालय की राशि आवास योजना की राशि गैस सब्सिडी की राशि, किसान सम्मान निधि की राशि, सीधे उनके खाते मे आ रही है।
मोदी के नेतृत्व में आज महिला सशक्तिशरण , बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम चलाये जा रहें हैं।आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए लखपति दीदी योजना चलाई जा रही है।
वही लोकसभा मे महिलाओ को 33% आरक्षण बिल पास कर महिलाओ को सम्मान देने का कार्य किया गया है।
वही बिहार की नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एन डी ए की सरकार ने स्थानीय निकाय चुनाव मे 50% महिलाओ की भागीदारी सुनिश्चित किया वही नौकरी मे 35% की आरक्षण देकर नौकरी महिलाओं को सम्मान दे रही है।
बिनय सिंह ने बताया कि लकड़ी से खाना बनाने से उनके निकलने वाली धुआ से महिला बीमार होती रहती थी ,नौ करोड़ महिलाओ को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए गए हैं।
गरीब महिलाओ के पास शौचालय नही होने से शर्मिंदगी झेलते हुए बाहर शौच करने जाती थी , आज शौचालय निर्माण के लिए 12000 की राशि दिये गये है।
युवा पीढ़ी को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए मुद्रा योजना स्टाटाप् योजना लागू किया गया है,सिर्फ शिवहर जिला मे इस योजना का लाभ 1200 से ज्यादा युवाओ ने लिया है।
नई शिक्षा नीति लागू कर पुरे देश मे एक समान शिक्षा व्यबस्था लागू किया गया है।
आयुष्मान कार्ड जारी कर पांच लाख तक मुफ्त ईलाज गरीबो को दिया जा रहा है।
प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र की सस्ती दवा की दुकान खुले हुए हैं।जिससे जनता को सस्ती दवा मिल रही है।
पडोसी देश पाकिस्तान आतंकी को भारत मे भेज कर निर्दोष लोगो की हत्त्या करता था सर्जिकल स्ट्राइक एयर स्ट्राइक कर आतंकी ठिकाने को ध्वस्त किया गया है।
पहलगांव घटना के बाद ऑपरेशन सिंदूर चलाकर दर्जनों आतंकी ठिकाने को ध्वस्त किया गया है। सैकड़ों आतंकी को जहनुम मे भेजा गया है।
निरंतर विकास के कार्य जारी है देश की जनता को मोदी जी पर पूर्ण भरोसा है।