रामेश्वरम में PM मोदी, देश के पहले वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज 'पंबन' का किया उद्घाटन

Updated on 06-04-2025
Lal Babu pandey SHEOHAR;प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के रामेश्वरम में भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट समुद्री ब्रिज पंबन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने राज्य में कई अन्य विकास परियोजनाओं की शुरुआत भी की। इस कार्यक्रम से पहले भारतीय रेल ने इस नए रेलवे ब्रिज का एक सुंदर वीडियो जारी किया था। रेलवे मंत्रालय ने कहा था कि समुद्र के ऊपर बना यह रेलवे ब्रिज अतीत और भविष्य को जोड़ता है। इसे राम नवमी के दिन जनता के सामने पेश किया जाएगा और इस दौरान पीएम मोदी के वहां होने से रामेश्वरम में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
दोपहर करीब 1 बजे प्रधानमंत्री ने नए पंबन रेलवे पुल को जनता को समर्पित किया। उन्होंने रामेश्वरम से तांब्रम (चेन्नई) के बीच एक नई ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाई। साथ ही उन्होंने एक तटरक्षक जहाज को भी रवाना किया। पीएम मोदी रामेश्वरम के प्रसिद्ध रामनाथस्वामी मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। वे 8,300 करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे और सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।
राज्य के किसानों, चमड़ा व लघु उद्योगों को होगा परियोजनाओं से फायदा
इन परियोजनाओं में एनएच-40 के 28 किलोमीटर लंबे वालाजापेट-रानीपेट खंड को चार लेन का बनाने के कार्य का शिलान्यास और एनएच-332 के 29 किलोमीटर लंबे विलुप्पुरम-पुडुचेरी खंड को चार लेन का बनाने का काम, एनएच-32 का 57 किलोमीटर लंबा पूंडियनकुप्पम-सत्तनाथपुरम खंड और एनएच-36 का 48 किलोमीटर लंबा चोलापुरम-तंजावुर खंड शामिल हैं। ये सड़कें तीर्थ स्थलों, पर्यटन स्थलों, शहरों, मेडिकल कॉलेजों और बंदरगाहों को बेहतर ढंग से जोड़ेंगी। ये स्थानीय किसानों को बाजार तक पहुंचने में मदद करेंगी और चमड़ा व लघु उद्योगों को बढ़ावा देंगी।

राम के बनाए रामसेतु की तरह है मजबूत
इस पंबन ब्रिज का सांस्कृतिक महत्व भी है। रामायण के अनुसार, भगवान राम की सेना ने राम सेतु का निर्माण रामेश्वरम के नजदीक धनुषकोडी से शुरू किया था। नया पंबन रेलवे ब्रिज रामेश्वरम द्वीप को भारत की मुख्य भूमि से जोड़ता है और यह वैश्विक मंच पर भारतीय इंजीनियरिंग की एक बड़ी उपलब्धि है। इसकी लागत 550 करोड़ रुपये से अधिक है। यह ब्रिज 2.08 किलोमीटर लंबा है। इसमें 99 स्पैन (खंभों के बीच की दूरी) हैं और इसका लिफ्टिंग हिस्सा 72.5 मीटर लंबा है, जो 17 मीटर ऊंचाई तक उठ सकता है। इससे बड़े जहाज आसानी से गुजर सकते हैं और ट्रेन सेवा भी बिना बाधा जारी रह सकती है। ब्रिज को मजबूत बनाने के लिए इसमें स्टेनलेस स्टील, विशेष सुरक्षात्मक पेंट और वेल्डेड जोड़ का इस्तेमाल किया गया है। इससे इसकी ताकत और उम्र बढ़ गई है। भविष्य को ध्यान में रखते हुए इसमें दो रेलवे ट्रैक की व्यवस्था की गई है। समुद्री हवा से होने वाले जंग से बचाव के लिए इसमें खास पॉलीसिलोक्सेन कोटिंग की गई है।

111 साल पहले ब्रिटिश इंजीनियरों के बनाये ब्रिज की लेगा जगह
पहला पंबन ब्रिज 1914 में ब्रिटिश इंजीनियरों ने बनाया था। यह एक कैंटिलीवर (धातु या लकड़ी का एक लंबा टुकड़ा जो पुल के अंत को सहारा देने के लिए दीवार से बाहर निकलता है) डिजाइन का ब्रिज था। इसमें एक शेरजर रोलिंग लिफ्ट हिस्सा था। यह समुद्र में खुलकर जहाजों को रास्ता देता था। एक सदी से अधिक वक्त तक यह ब्रिज तीर्थ यात्रियों, पर्यटकों और व्यापारियों के लिए जीवनरेखा की तरह काम करता रहा। लेकिन समुद्री माहौल से नुकसान और बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए सरकार ने फरवरी 2019 में नए तकनीकी और मजबूत पंबन ब्रिज के निर्माण की मंजूरी दी।

दुनिया के प्रतिष्ठित ब्रिज्स की कतार शामिल हुआ देश का यह ब्रिज
नए पंबन ब्रिज का निर्माण रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) ने किया है। यह रेल मंत्रालय के अधीन एक नवरत्न कंपनी है। ब्रिज निर्माण के दौरान पर्यावरणीय प्रतिबंध, समुद्र की तेज लहरें, तेज हवाएं और खराब मौसम जैसी कई चुनौतियां आईं। यह इलाका चक्रवात और भूकंप के लिए संवेदनशील है, इसलिए इंजीनियरों ने बहुत सोच-समझकर मजबूत डिजाइन तैयार किया।अब यह नया ब्रिज अमेरिका के गोल्डन गेट ब्रिज, लंदन का टावर ब्रिज और डेनमार्क-स्वीडन को जोड़ने वाला ओरेसुंड ब्रिज जैसे दुनिया के अन्य मशहूर ब्रिज की श्रेणी में गिना जा रहा है। ये सब ब्रिज अपने तकनीकी डिजाइन और इंजीनियरिंग के लिए जाने जाते हैं। अब नया पंबन ब्रिज भी इन प्रतिष्ठित ब्रिज की कतार में शामिल हो गया है। इसमें आधुनिक तकनीक के साथ भारत के समुद्री और भूकंपीय हालात से कामयाबी के साथ निपटने की सामर्थ्य है। एजेंसी

क्या होता है वर्टिकल लिफ्ट पुल? 

वर्टिकल लिफ्ट पुल ऐसा पुल होता है, जिसे जरूरत पड़ने पर पानी की सतह से ऊपर उठाया जा सके। वर्टिकल पुल को ऊपर उठाने पर उस जगह से पानी के बड़े जहाज आसानी से गुजर सकेंगे।

क्या है नए पंबन ब्रिज की खासियत?

  • यह 72.2 मीटर चौड़ा समुद्र मार्ग है। पुल के एक लेन में असानी से दो ट्रक एक साथ आ-जा सकेंगे। इस पुल को 17 मीटर ऊपर तक उठाया जा सकेगा।
  • यह पुल पुराने पुल के मुकाबले 3 मीटर ऊंचा बना है।
  • इस पुल को टिकाऊ बनाने के लिए इसमें स्टीलनेस स्टील का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ ही इसे सुरक्षित तरीके से पेंट भी किया गया है।
  • इस पुल के शुरू होने से रेलवे को भी अपने यातायात सुचारु बनाने में मदद मिलेगी। पुल से भारी व तेज रेलगाड़ियां भी आसानी से पार कर सकेंगी।

ब्रिज रेलवे के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण पुलों में से एक है:अश्विनी वैष्णव
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कहा कि पंबन ब्रिज रेलवे के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण ब्रिज में से एक है। समुद्र पर निर्मित यह पहला वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज तमिल इतिहास, संस्कृति, प्राचीन तमिल सभ्यता और तमिल भाषा के लिए सबसे महान वास्तुशिल्प चमत्कारों में से एक है। इसके अनूठे डिजाइन के पीछे पीएम मोदी की प्रगतिशील सोच हैं। तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले में यह ब्रिज जंग से खत्म हो चुके पुराने ढांचे की जगह लेगा। यह देश के रेलवे बुनियादी ढांचे में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

देशभर में वक्फ संशोधन अधिनियम लागू, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना; जानें नए कानून में क्या-क्या

वक्फ संशोधन अधिनियम आज से देशभर में लागू हो गया है। केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी की है कि वक्फ अधिनियम को आठ अप्रैल से प्रभावी कर दिया गया है।…
देशभर में वक्फ संशोधन अधिनियम लागू, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना; जानें नए कानून में क्या-क्या
राष्ट्रीय समाचार

जमीन ने उगले नोट: घर और खेत में गड्ढों में दबे थे पांच करोड़; खोदाई में निकली रकम देख चौंकी पुलिस; ये है मामला

Today SHEOHAR News;बागपत में एटीएम में डालने के लिए 5.26 करोड़ रुपये बैंक से लेकर गबन करने के मुख्य आरोपियों रॉकी और गौरव ने रिमांड के चौथे दिन पांच करोड़…
जमीन ने उगले नोट: घर और खेत में गड्ढों में दबे थे पांच करोड़; खोदाई में निकली रकम देख चौंकी पुलिस; ये है मामला
राष्ट्रीय समाचार

बीजेपी नेता को वफ्फ बिल का समर्थन करना पडा महंगा. विरोधियों ने बीजेपी नेता के घर को किया आग के हवाले

Waqf Amendment Bill: बीजेपी नेता को वक्फ बिल का समर्थन करना भारी पड़ा है। बिल के विरोधियों ने बीजेपी नेता के घर में आग लगा दी। इससे इलाके में हड़कंप मच…
बीजेपी नेता को वफ्फ बिल का समर्थन करना पडा महंगा. विरोधियों ने बीजेपी नेता के घर को किया आग के हवाले
राष्ट्रीय समाचार

रेलकर्मी की गला दबाकर हत्या, पोस्टमार्टम में खुला पत्नी का झूठ, मेरठ के सौरभ मर्डर जैसा केस होने का शक

रेलवे स्टेशन नजीबाबाद के कैरिज एंड वैगन में कार्यरत तकनीकी कर्मचारी दीपक कुमार की गला दबाकर हत्या कर दी गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी शिवानी को गिरफ्तार…
रेलकर्मी की गला दबाकर हत्या, पोस्टमार्टम में खुला पत्नी का झूठ, मेरठ के सौरभ मर्डर जैसा केस होने का शक
राष्ट्रीय समाचार

रामेश्वरम में PM मोदी, देश के पहले वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज 'पंबन' का किया उद्घाटन

Lal Babu pandey SHEOHAR;प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के रामेश्वरम में भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट समुद्री ब्रिज पंबन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने राज्य में कई अन्य विकास…
रामेश्वरम में PM मोदी, देश के पहले वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज 'पंबन' का किया उद्घाटन
राष्ट्रीय समाचार

दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन; '

भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वे 87 साल के थे। उन्हें अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना जाता था। उनकी देश प्रेम…
दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन; '
राष्ट्रीय समाचार

13 घंटे चले मंथन के बाद वक्फ विधेयक राज्यसभा से भी पारित; पक्ष में पड़े 128 वोट, विपक्ष में 95

Today SHEOHAR News;वक्फ संशोधन विधेयक-यूनिफाइड वक्फ मैनेजमेंट एम्पावरमेंट एफिशिएंसी एंड डवलपमेंट (उम्मीद) पर 13 घंटे  की लंबी चर्चा के बाद बृहस्पतिवार देर रात 2:30 के बाद राज्यसभा ने भी अपनी…
13 घंटे चले मंथन के बाद वक्फ विधेयक राज्यसभा से भी पारित; पक्ष में पड़े 128 वोट, विपक्ष में 95
राष्ट्रीय समाचार

पत्नी का मुंह बांधा फिर काटा गला, इसलिए लाश के साथ 3 दिन सोता रहा पति, ऐसी दरिंदगी...खड़े कर देगी रोंगटे

आगरा के सुंदरपाड़ा (थाना नाई की मंडी) में ई-रिक्शा चालक शक्ति ने पत्नी पार्वती उर्फ शिवानी की हत्या अवैध संबंध के शक में की थी। आरोपी पति को जेल भेज…
पत्नी का मुंह बांधा फिर काटा गला, इसलिए लाश के साथ 3 दिन सोता रहा पति, ऐसी दरिंदगी...खड़े कर देगी रोंगटे
राष्ट्रीय समाचार

ट्रंप ने भारत पर लगाया 26% पारस्परिक टैरिफ; PM मोदी को बताया अच्छा दोस्त, कहा- निर्णय मुश्किल रहा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जवाबी टैक्स लगाने की घोषणा कर दी है। भारत से आयात होने वाली वस्तुओं पर 26 फीसदी रियायती टैक्स लगाने की घोषणा की है। कंबोडिया से…
ट्रंप ने भारत पर लगाया 26% पारस्परिक टैरिफ; PM मोदी को बताया अच्छा दोस्त, कहा- निर्णय मुश्किल रहा
राष्ट्रीय समाचार