SHEOHAR, पुनौरा धाम में 108 बटुकों का उपनयन संस्कार में शामिल हुए लोजपा अध्यक्ष विजय पांडे
सीतामढ़ी: पुनौरा धाम में आज एक भव्य धार्मिक आयोजन का आयोजन किया गया। सीतामढ़ी एवं शिवहर की परशुराम सेना कि टीम के द्वारा 108 ब्राह्मण बटुकों का उपनयन संस्कार संपन्न कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।
इस कार्यक्रम में शिवहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिला अध्यक्ष विजय कुमार पांडे मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में समाज में एकता बनाए रखने और संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और हमें मिलकर अपने संस्कारों और परंपराओं को आगे बढ़ाना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान विधिवत मंत्रोच्चार के साथ सभी बटुकों का उपनयन संस्कार कराया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
इस कार्यक्रम में LJP (R) टीम के वरिष्ठ साथी रघुनाथ पांडेय, दुर्गेश कुमार तिवारी, युवा चेहरा रजनीश कुमार पांडेय सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे