गरीबों को सस्ता आवास, बंद चीनी मिलों को चालू करने का प्रस्ताव, बिहार बजट में क्या-क्या है

Updated on 03-02-2026
बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन (मंगलवार) वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने प्रदेश के 2026-27 के लिए 3 लाख 47 हजार 589 करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जो पिछले वर्ष के बजट से करीब 10 प्रतिशत ज्यादा है. यह आंकड़ा वर्ष 2005 की तुलना में 11 गुना अधिक है.

बजट भाषण में वित्त मंत्री ने जहां बिहार के आधारभूत संरचना के अलावा शिक्षा और स्वास्थ्य के विकास के साथ गरीबों की भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि जाति आधारित गणना में चिह्नित 94 लाख गरीब परिवारों को सशक्त बनाने व स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए हाट बाजार विकसित करने का प्रस्ताव दिया गया है.

इसके अलावा, उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने के लिए चौथे कृषि रोडमैप की चर्चा करते हुए कहा कि चौथे कृषि रोडमैप (2023-28) को बढ़ावा दिया जाएगा. साथ ही बिहार में उद्योगों के विकास के लिए उद्योग के क्षेत्र में 50 लाख करोड़ रुपये का निजी निवेश आकर्षित करने की योजना बनाई गई है.

इन उद्योगों को प्रोत्साहित करने का प्रस्ताव

बजट में डेयरी, मत्स्य पालन, पशुपालन और मखाना उद्योग को प्रोत्साहित करने का प्रस्ताव दिया गया है, जबकि प्रत्येक प्रखंड में आदर्श विद्यालय और डिग्री कॉलेज बनाने के प्रस्ताव की भी बात कही गई है. गरीबों को सस्ता आवास उपलब्ध कराने और खेल व पर्यटन के क्षेत्र में सुविधाएं बढ़ाने पर भी बजट में जोर दिया गया है.

दूसरी ओर बुजुर्गों को स्वास्थ्य और संपत्ति पंजीकरण की सुविधा घर बैठे उपलब्ध कराने का भी प्रस्ताव बजट में है. बजट भाषण में वित्त मंत्री ने स्पष्ट कहा कि सरकार का लक्ष्य बिहार को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाना है. पूर्णिया, बेतिया, समस्तीपुर, मधेपुरा और सारण के बाद 10 अन्य जिलों में चिकित्सा महाविद्यालय बनाए जाएंगे और हर पंचायत में मॉडल स्कूल बनेंगे.

हर कमिश्नरी में मेगा स्किल सेंटर बनाने की बात

बजट में स्किल डेवलपमेंट के लिए हब और स्पोक मॉडल के तहत हर कमिश्नरी में मेगा स्किल सेंटर बनाने की भी बात बजट में की गई है. बजट में समृद्ध उद्योग सशक्त बिहार के तहत बंद चीनी मिलों को चालू करने का प्रस्ताव भी दिया गया है. आगामी वर्ष के इस बजट में सबसे अधिक शिक्षा व उच्च शिक्षा पर 68,216.95 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जबकि ग्रामीण विकास पर 23,701.18 करोड़ रुपये और स्वास्थ्य पर 21,270.40 करोड़ रुपये खर्च होंगे.



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

*सरकार की बड़ी पहल: अल्पसंख्यक छात्रों को फ्री पढ़ाई, खाना-रहना सब मुफ्त*

*सरकार की बड़ी पहल: अल्पसंख्यक छात्रों को फ्री पढ़ाई, खाना-रहना सब मुफ्त*शिवहर। बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा राज्य के अल्पसंख्यक (मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन, पारसी) छात्र-छात्राओं के…
*सरकार की बड़ी पहल: अल्पसंख्यक छात्रों को फ्री पढ़ाई, खाना-रहना सब मुफ्त*
बिहार

बिहार में सरकार बनाने की कवायत तेज़, कल होगा एनडीए के नेता का चुनाव

बिहार में सरकार बनाने की कवायत तेज़, कल होगा एनडीए के नेता का चुनाव इसके पहले नीतीश कुमार राजभवन जाकर इस्तीफा देंगे. एनडीए विधायक दल के नेता के नेतृत्व में कल…
बिहार में सरकार बनाने की कवायत तेज़, कल होगा एनडीए के नेता का चुनाव
बिहार

मुजफ्फरपुर में पूर्व मंत्री के करीबी की हत्या, सिर में मारी दो गोली*

*मुजफ्फरपुर में पूर्व मंत्री के करीबी की हत्या, सिर में मारी दो गोली*मुजफ्फरपुर में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है. जिले के गरहा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरादपुर भगत गांव…
मुजफ्फरपुर में पूर्व मंत्री के करीबी की हत्या, सिर में मारी दो गोली*
बिहार

जदयू विधायक के बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत*

*जदयू विधायक के बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत*नवादा में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में जदयू विधायक विभा देवी के बेटे अखिलेश कुमार की मौत हो गई। वह…
जदयू विधायक के बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत*
बिहार

मोतिहारी में मुठभेड़ में दो कुख्यात अपराधी कुंदन और प्रियांशु को पुलिस ने किया ढेर*

*मोतिहारी में पुलिस और अपराधों के बीच हुई मुठभेड़*  *मुठभेड़ में पुलिस ने दो कुख्यात अपराधी  कुंदन और प्रियांशु को पुलिस ने  किया ढेर*  *पुलिस और अपराधियों के मुठभेड़ में एक जवान…
मोतिहारी में मुठभेड़ में दो कुख्यात अपराधी  कुंदन और प्रियांशु को पुलिस ने  किया ढेर*
बिहार

देश में लागू हुआ ESMA, हड़ताल करना होगा गैरकानूनी*

*देश में लागू हुआ ESMA, हड़ताल करना होगा गैरकानूनी*पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और तेल-गैस आपूर्ति पर मंडराते संकट के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा और सख्त फैसला लेते हुए…
देश में लागू हुआ ESMA, हड़ताल करना होगा गैरकानूनी*
बिहार

चिराग पासवान की पार्टी ने बिहार के CM पद पर ठोका दावा! सांसद बोले, 'लोगों की इच्छा...'

बिहार में अब सीएम पद पर चिराग पासवान की पार्टी ने दावा ठोक दिया है. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसद अरुण भारती ने सोमवार (9 मार्च) को कहा कि…
चिराग पासवान की पार्टी ने बिहार के CM पद पर ठोका दावा! सांसद बोले, 'लोगों की इच्छा...'
बिहार

*बाल विवाह मुक्ति रथ ने बिहार के 9,542 गांवों में 1.77 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचाया बाल विवाह के खिलाफ संदेश*

*बाल विवाह मुक्ति रथ ने बिहार के 9,542 गांवों में 1.77 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचाया बाल विवाह के खिलाफ संदेश*पहियों पर चलकर राज्य के 9,542 गांवों के 1.77…
*बाल विवाह मुक्ति रथ ने बिहार के 9,542 गांवों में 1.77 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचाया बाल विवाह के खिलाफ संदेश*
बिहार

भाजपा के दबाव में नीतीश कुमार ने पद छोड़ा

भाजपा के दबाव में नीतीश कुमार ने पद छोड़ा----------------------------------------------------------बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री पद छोड़कर राज्यसभा में जाने की घटना ने जदयू कार्यकर्ताओं को हिला कर रख दिया…
भाजपा के दबाव में नीतीश कुमार ने पद छोड़ा
बिहार