सारण में देर रात छापों में छह आर्केस्ट्रा समूहों से 15 लड़कियों को मुक्त कराया, सात गिरफ्तार*

Updated on 13-02-2026


*सारण में देर रात छापों में छह आर्केस्ट्रा समूहों से 15 लड़कियों को मुक्त कराया, सात गिरफ्तार*

बिहार के सारण में महज दस किलोमीटर के दायरे में देर रात हुई छापों की कार्रवाई में छह आर्केस्ट्रा समूहों से 15 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया। बिहार पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग इकाई और गैरसरकारी संगठनों एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन (एवीए) व नारायणी सेवा संस्थान की पांच घंटे तक चली संयुक्त कार्रवाई में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मुक्त कराई गई ज्यादातर लड़कियों के शरीर पर चोट के निशान थे। इन लड़कियों को ट्रैफिकिंग के जरिए पंजाब, ओड़ीशा, असम, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश से लाया गया था। इस दौरान एक गाड़ी को जब्त किया गया और मुक्त कराई गई लड़कियों को आश्रय गृह भेज दिया गया। एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन और नारायणी सेवा संस्थान बाल अधिकारों की सुरक्षा व संरक्षण के लिए 250 से भी ज्यादा नागरिक समाज संगठनों के देश के सबसे बड़े नेटवर्क जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन (जेआरसी) के सहयोगी संगठन हैं।   

यह कार्रवाई बिहार के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कमजोर वर्ग, सीआईडी, बिहार पुलिस मुख्यालय) डॉ. अमित कुमार जैन के दिशानिर्देशों के बाद सारण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर हुई। छापे की कार्रवाई आधी रात शुरू हुई और भोर तक जारी रही। इसमें विभिन्न आर्केस्ट्रा परिसरों से 12 लड़कियों को मुक्त कराया गया जबकि खुशी आर्केस्ट्रा के मालिक ने तीन लड़कियों को कार में लेकर भागने की कोशिश की। आठ किलोमीटर तक पीछा करने के बाद उसे पकड़ लिया गया और तीनों नाबालिग लड़कियों को मुक्त करा लिया गया।

मुक्त कराई गई सभी लड़कियों ने बताया कि उन्हें शारीरिक प्रताड़ना व यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ता था और अश्लील गानों पर नाचने को मजबूर किया जाता था। एफआईआर के अनुसार, “इन लड़कियों को रात में भीड़ के सामने अश्लील गानों पर जबरन नृत्य कराया जाता था। इन्हें पूरी तनख्वाह नहीं दी जाती थी और इनका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया जाता था।”     

लड़कियों के शरीर पर दिख रहे चोटों के निशान बता रहे थे कि आर्केस्ट्रा मालिकों ने उन पर कितना अत्याचार किया था। जिन आर्केस्ट्रा समूहों पर छापे मारे गए उनमें काजल आर्केस्ट्रा, सुर संगम आर्केस्ट्रा, कोपा चट्टी आर्केस्ट्रा, खुशी आर्केस्ट्रा, श्याम आर्केस्ट्रा और दिया आर्केस्ट्रा शामिल थे।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और बिहार पुलिस टीम की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना करते एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन के वरिष्ठ निदेशक मनीष शर्मा ने कहा, “बिहार पुलिस ने जिस तरह आर्केस्ट्रा समूहों पर शिकंजा कसा है, वह एक नजीर है। ये आर्केस्ट्रा समूह बड़े ट्रैफिकिंग गिरोहों के लिए एक अहम कड़ी हैं। ये गिरोह कमजोर पृष्ठभूमि की लड़कियों को जाल में फांसते हैं और उन्हें शोषण व उत्पीड़न के अंतहीन चक्र में धकेल देते हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि स्थानीय पुलिस इसे संगठित आपराधिक गिरोहों से जुड़ा मामला समझ कर इसकी छानबीन करे और उसी के अनुरूप कानूनी कार्रवाई करे। साथ ही, हमें इन नाबालिग बच्चियों का तत्काल पुनर्वास सुनिश्चित करना होगा ताकि ये फिर से समाज की मुख्य धारा में लौट सकें।” 

पुलिस ने सातों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं, पॉक्सो अधिनियम, 2012; किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल व संरक्षण) अधिनियम, 2015 और बंधुआ मजदूरी प्रणाली (उन्मूलन) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी नाबालिग लड़कियों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया जहां से उन्हें काउंसलिंग व पुनर्वास के लिए आश्रय गृह भेज दिया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

*सरकार की बड़ी पहल: अल्पसंख्यक छात्रों को फ्री पढ़ाई, खाना-रहना सब मुफ्त*

*सरकार की बड़ी पहल: अल्पसंख्यक छात्रों को फ्री पढ़ाई, खाना-रहना सब मुफ्त*शिवहर। बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा राज्य के अल्पसंख्यक (मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन, पारसी) छात्र-छात्राओं के…
*सरकार की बड़ी पहल: अल्पसंख्यक छात्रों को फ्री पढ़ाई, खाना-रहना सब मुफ्त*
बिहार

बिहार में सरकार बनाने की कवायत तेज़, कल होगा एनडीए के नेता का चुनाव

बिहार में सरकार बनाने की कवायत तेज़, कल होगा एनडीए के नेता का चुनाव इसके पहले नीतीश कुमार राजभवन जाकर इस्तीफा देंगे. एनडीए विधायक दल के नेता के नेतृत्व में कल…
बिहार में सरकार बनाने की कवायत तेज़, कल होगा एनडीए के नेता का चुनाव
बिहार

मुजफ्फरपुर में पूर्व मंत्री के करीबी की हत्या, सिर में मारी दो गोली*

*मुजफ्फरपुर में पूर्व मंत्री के करीबी की हत्या, सिर में मारी दो गोली*मुजफ्फरपुर में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है. जिले के गरहा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरादपुर भगत गांव…
मुजफ्फरपुर में पूर्व मंत्री के करीबी की हत्या, सिर में मारी दो गोली*
बिहार

जदयू विधायक के बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत*

*जदयू विधायक के बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत*नवादा में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में जदयू विधायक विभा देवी के बेटे अखिलेश कुमार की मौत हो गई। वह…
जदयू विधायक के बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत*
बिहार

मोतिहारी में मुठभेड़ में दो कुख्यात अपराधी कुंदन और प्रियांशु को पुलिस ने किया ढेर*

*मोतिहारी में पुलिस और अपराधों के बीच हुई मुठभेड़*  *मुठभेड़ में पुलिस ने दो कुख्यात अपराधी  कुंदन और प्रियांशु को पुलिस ने  किया ढेर*  *पुलिस और अपराधियों के मुठभेड़ में एक जवान…
मोतिहारी में मुठभेड़ में दो कुख्यात अपराधी  कुंदन और प्रियांशु को पुलिस ने  किया ढेर*
बिहार

देश में लागू हुआ ESMA, हड़ताल करना होगा गैरकानूनी*

*देश में लागू हुआ ESMA, हड़ताल करना होगा गैरकानूनी*पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और तेल-गैस आपूर्ति पर मंडराते संकट के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा और सख्त फैसला लेते हुए…
देश में लागू हुआ ESMA, हड़ताल करना होगा गैरकानूनी*
बिहार

चिराग पासवान की पार्टी ने बिहार के CM पद पर ठोका दावा! सांसद बोले, 'लोगों की इच्छा...'

बिहार में अब सीएम पद पर चिराग पासवान की पार्टी ने दावा ठोक दिया है. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसद अरुण भारती ने सोमवार (9 मार्च) को कहा कि…
चिराग पासवान की पार्टी ने बिहार के CM पद पर ठोका दावा! सांसद बोले, 'लोगों की इच्छा...'
बिहार

*बाल विवाह मुक्ति रथ ने बिहार के 9,542 गांवों में 1.77 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचाया बाल विवाह के खिलाफ संदेश*

*बाल विवाह मुक्ति रथ ने बिहार के 9,542 गांवों में 1.77 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचाया बाल विवाह के खिलाफ संदेश*पहियों पर चलकर राज्य के 9,542 गांवों के 1.77…
*बाल विवाह मुक्ति रथ ने बिहार के 9,542 गांवों में 1.77 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचाया बाल विवाह के खिलाफ संदेश*
बिहार

भाजपा के दबाव में नीतीश कुमार ने पद छोड़ा

भाजपा के दबाव में नीतीश कुमार ने पद छोड़ा----------------------------------------------------------बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री पद छोड़कर राज्यसभा में जाने की घटना ने जदयू कार्यकर्ताओं को हिला कर रख दिया…
भाजपा के दबाव में नीतीश कुमार ने पद छोड़ा
बिहार