*बिहार के युवाओं को फिर से बिहार के सुशासन बाबू ने बजट में किया निराश---नवनीत झा*-
बिहार बजट में अर्थव्यवस्था मजबूत होने के बजाय फिर से बिहार के सुशासन बाबू ने बिहार के युवाओं, गरीबों ,मजदूर एवं किसानों को अपनी मोहजाल में फंसाया है। विधानसभा 2025 के महागठबंधन समर्थित राजद के प्रत्याशी नवनीत कुमार झा ने बताया है कि इस बार भी बिहार की बजट ने बिहार के युवाओं को किया निराश किया है।
राजद नेता नवनीत कुमार झा ने कहा है कि रोजगार के लिए अन्य प्रदेशों को जाने वाले युवाओं को रोकने और रोजगार के लिए कोई विशेष प्रावधान नहीं किए गए हैं। श्री झा ने स्पष्ट किया है कि बिहार सरकार का बजट आम जनता को नहीं बल्कि पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है ।सरकार ग्रामीण विकास ,शिक्षा ,बेरोजगारी ,कानून व्यवस्था ,महिला सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों को नजर अंदाज कर रही है।
सबसे अहम शिवहर जिला के लिए मंगलवार को बिहार विधानसभा में पेश बजट के दौरान कुछ भी नहीं दिया गया है। शिवहर में बरसों से मांग स्टेडियम निर्माण सहित कई मांगों पर बिहार सरकार ने अनदेखी की है।