बिहार: बगहा से PK की 'बिहार नवनिर्माण यात्रा' शुरू, महिलाओं को अब 2-2 लाख देने की सरकार से की मांग

Updated on 09-02-2026
जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने रविवार (08 फरवरी) को पश्चिम चंपारण के बगहा से 'बिहार नवनिर्माण यात्रा' की शुरुआत की. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जन सुराज का उद्देश्य बिहार में एक मजबूत, ईमानदार और जवाबदेह राजनीतिक विकल्प खड़ा करना है, जिसके लिए संगठन लगातार जनता के बीच जाकर काम कर रहा है. उन्होंने पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और सीएम नीतीश कुमार से अपील करते हुए कहा कि बिहार की महिलाओं को अब 2-2 लाख रुपए दीजिए.

प्रशांत किशोर ने कहा, ''बिहार विधानसभा चुनाव के बाद भी जन सुराज जनता के बीच सक्रिय रूप से मौजूद है और 'बिहार नवनिर्माण अभियान' के तहत हर जिले में संगठन को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है. इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य पुराने साथियों से मिलना, नए लोगों को जोड़ना और संगठन के ढांचे को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाना है.'' उन्होंने स्पष्ट किया कि वे संगठन के साथियों के साथ मिलकर आगे की रणनीति तय करने और हर जिले में संगठन का पुनर्गठन करने के उद्देश्य से इस यात्रा पर निकले हैं.

PK ने महिलाओं को 2 लाख रु देने के वादे का किया जिक्र

प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार द्वारा चुनाव के दौरान महिलाओं को 2 लाख रुपये देने के वादे का जिक्र करते हुए कहा कि जन सुराज का संगठन घर–घर जाकर यह सुनिश्चित करेगा कि हर महिला को यह राशि मिले. उन्होंने कहा कि यदि सरकार यह वादा पूरा नहीं करती है, तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि यह घोषणा केवल चुनावी लाभ के लिए की गई थी.

प्रशांत किशोर ने कहा, ''बिहार विधानसभा चुनाव के बाद भी जन सुराज जनता के बीच सक्रिय रूप से मौजूद है और 'बिहार नवनिर्माण अभियान' के तहत हर जिले में संगठन को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है. इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य पुराने साथियों से मिलना, नए लोगों को जोड़ना और संगठन के ढांचे को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाना है.'' उन्होंने स्पष्ट किया कि वे संगठन के साथियों के साथ मिलकर आगे की रणनीति तय करने और हर जिले में संगठन का पुनर्गठन करने के उद्देश्य से इस यात्रा पर निकले हैं.

PK ने महिलाओं को 2 लाख रु देने के वादे का किया जिक्र

प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार द्वारा चुनाव के दौरान महिलाओं को 2 लाख रुपये देने के वादे का जिक्र करते हुए कहा कि जन सुराज का संगठन घर–घर जाकर यह सुनिश्चित करेगा कि हर महिला को यह राशि मिले. उन्होंने कहा कि यदि सरकार यह वादा पूरा नहीं करती है, तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि यह घोषणा केवल चुनावी लाभ के लिए की गई थी

पीके ने सरकार को दी चेतावनी

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपील करते हुए कहा कि बिहार की महिलाओं को जल्द से जल्द 2–2 लाख रुपये की राशि दी जाए. उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा, ''यदि सरकार इस वादे को पूरा नहीं करती है, तो जन सुराज जनता के साथ मिलकर इस मुद्दे को मजबूती से उठाएगा.''

RJD-कांग्रेस गठबंधन में दरार पर क्या बोले पीके?

RJD–कांग्रेस गठबंधन में कथित दरार से जुड़े सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा, ''बिहार की जनता ने चुनाव में सभी की भूमिका तय कर दी है. NDA को सरकार चलाने का जनादेश मिला है, RJD को विधानसभा में विपक्ष की भूमिका दी गई है, और जन सुराज को समाज के बीच रहकर जनता के मुद्दों पर काम करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. जन सुराज पूरी ईमानदारी के साथ उसी जिम्मेदारी को निभा रहा है.''

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

*सरकार की बड़ी पहल: अल्पसंख्यक छात्रों को फ्री पढ़ाई, खाना-रहना सब मुफ्त*

*सरकार की बड़ी पहल: अल्पसंख्यक छात्रों को फ्री पढ़ाई, खाना-रहना सब मुफ्त*शिवहर। बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा राज्य के अल्पसंख्यक (मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन, पारसी) छात्र-छात्राओं के…
*सरकार की बड़ी पहल: अल्पसंख्यक छात्रों को फ्री पढ़ाई, खाना-रहना सब मुफ्त*
बिहार

बिहार में सरकार बनाने की कवायत तेज़, कल होगा एनडीए के नेता का चुनाव

बिहार में सरकार बनाने की कवायत तेज़, कल होगा एनडीए के नेता का चुनाव इसके पहले नीतीश कुमार राजभवन जाकर इस्तीफा देंगे. एनडीए विधायक दल के नेता के नेतृत्व में कल…
बिहार में सरकार बनाने की कवायत तेज़, कल होगा एनडीए के नेता का चुनाव
बिहार

मुजफ्फरपुर में पूर्व मंत्री के करीबी की हत्या, सिर में मारी दो गोली*

*मुजफ्फरपुर में पूर्व मंत्री के करीबी की हत्या, सिर में मारी दो गोली*मुजफ्फरपुर में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है. जिले के गरहा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरादपुर भगत गांव…
मुजफ्फरपुर में पूर्व मंत्री के करीबी की हत्या, सिर में मारी दो गोली*
बिहार

जदयू विधायक के बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत*

*जदयू विधायक के बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत*नवादा में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में जदयू विधायक विभा देवी के बेटे अखिलेश कुमार की मौत हो गई। वह…
जदयू विधायक के बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत*
बिहार

मोतिहारी में मुठभेड़ में दो कुख्यात अपराधी कुंदन और प्रियांशु को पुलिस ने किया ढेर*

*मोतिहारी में पुलिस और अपराधों के बीच हुई मुठभेड़*  *मुठभेड़ में पुलिस ने दो कुख्यात अपराधी  कुंदन और प्रियांशु को पुलिस ने  किया ढेर*  *पुलिस और अपराधियों के मुठभेड़ में एक जवान…
मोतिहारी में मुठभेड़ में दो कुख्यात अपराधी  कुंदन और प्रियांशु को पुलिस ने  किया ढेर*
बिहार

देश में लागू हुआ ESMA, हड़ताल करना होगा गैरकानूनी*

*देश में लागू हुआ ESMA, हड़ताल करना होगा गैरकानूनी*पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और तेल-गैस आपूर्ति पर मंडराते संकट के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा और सख्त फैसला लेते हुए…
देश में लागू हुआ ESMA, हड़ताल करना होगा गैरकानूनी*
बिहार

चिराग पासवान की पार्टी ने बिहार के CM पद पर ठोका दावा! सांसद बोले, 'लोगों की इच्छा...'

बिहार में अब सीएम पद पर चिराग पासवान की पार्टी ने दावा ठोक दिया है. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसद अरुण भारती ने सोमवार (9 मार्च) को कहा कि…
चिराग पासवान की पार्टी ने बिहार के CM पद पर ठोका दावा! सांसद बोले, 'लोगों की इच्छा...'
बिहार

*बाल विवाह मुक्ति रथ ने बिहार के 9,542 गांवों में 1.77 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचाया बाल विवाह के खिलाफ संदेश*

*बाल विवाह मुक्ति रथ ने बिहार के 9,542 गांवों में 1.77 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचाया बाल विवाह के खिलाफ संदेश*पहियों पर चलकर राज्य के 9,542 गांवों के 1.77…
*बाल विवाह मुक्ति रथ ने बिहार के 9,542 गांवों में 1.77 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचाया बाल विवाह के खिलाफ संदेश*
बिहार

भाजपा के दबाव में नीतीश कुमार ने पद छोड़ा

भाजपा के दबाव में नीतीश कुमार ने पद छोड़ा----------------------------------------------------------बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री पद छोड़कर राज्यसभा में जाने की घटना ने जदयू कार्यकर्ताओं को हिला कर रख दिया…
भाजपा के दबाव में नीतीश कुमार ने पद छोड़ा
बिहार