विश्व क्रिकेट में बढ़ता भारत का कद, पुरुष टी20 विश्वकप और महिला वर्ल्ड कप के बाद U19 का खिताब जीता

Updated on 07-02-2026
भारतीय क्रिकेट टीम पिछले कुछ वर्षों से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है जिससे वैश्विक क्रिकेट में भारत का कद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। भारत ने पिछले दो वर्षों में चार विश्व खिताब और एक चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की है। भारत ने अलग-अलग वर्ग में अपने इस प्रदर्शन को जारी रखा है और अब युवा खिलाड़ियों ने भी दिखा दिया है कि भारत का क्रिकेट में भविष्य कितना उज्जवल है। आइए जानते हैं 2024 से अब तक भारत ने किन टूर्नामेंट्स में अपनी धाक जमाई..

पुरुष टी20 विश्व कप का जीता खिताब (2024)
भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 2024 दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। रोहित शर्मा की अगुआई में टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर आईसीसी ट्रॉफी जीतने के सूखे को समाप्त किया था और करोड़ों देशवासियों को खुश होने का मौका दिया था। भारत ने दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 176 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 169 रन बना सकी थी
रोहित की अगुआई में जीती चैंपियंस ट्रॉफी (2025) 
भारत ने 2025 की शुरुआत में रोहित शर्मा की अगुआई में न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था। न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 50 ओवर में 252 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे भारतीय टीम ने चार विकेट शेष रहते जीता था। भारत ने कप्तान रोहित शर्मा के 83 गेंदों पर 76 रनों की पारी के दम पर 49 ओवर में छह विकेट पर 254 रन बनाकर जीत दर्ज की थी।
महिला टीम पहली बार बनी थी चैंपियन (2025)
भारत के लिए 2025 का साल वाकई यादगार रहा था। भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली बार वनडे विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। महिला क्रिकेट में भारत की यह पहली आईसीसी ट्रॉफी थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में सात विकेट पर 298 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 246 रन पर सिमट गई थी। दीप्ति शर्मा ने पांच विकेट लेकर मैच पलट दिया था।

भारतीय दृष्टिबाधित महिला टीम ने टी20 विश्व कप में लहराया था परचम (2025)
भारतीय महिला दृष्टिबाधित टीम ने भी टी20 विश्व कप 2025 का खिताब जीता था। भारतीय टीम ने कोलंबो के पी सारा ओवल में खेले गए फाइनल मुकाबले में नेपाल को सात विकेट से हराया था। इस टूर्नामेंट का आयोजन पहली बार हो रहा था और भारत इस वैश्विक टूर्नामेंट को जीतने में सफल रहा था। भारत ने नेपाल को पांच विकेट पर 114 रन पर रोक दिया था। जवाब में टीम ने 12 ओवर में तीन विकेट पर 117 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया था। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

SHEOHAR; रोमांचक मुकाबले में मुजफ्फरपुर ने शिवहर को 2 विकेट से हाराया।

SHEOHAR; रोमांचक मुकाबले में मुजफ्फरपुर ने शिवहर को 2 विकेट से हाराया।बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित बीसीए मेंस सीनियर वन डे ट्रॉफी 2025-26 के लीग मुकाबले में जानकी स्टेडियम, सीतामढ़ी…
SHEOHAR; रोमांचक मुकाबले में मुजफ्फरपुर ने शिवहर को 2 विकेट से हाराया।
खेल

हार नहीं पचा पा रहा पाकिस्तान: भारत के खिलाफ मिली शिकस्त पर फूटा प्रशंसक का गुस्सा, तोड़ डाली टीवी; जताया रोष

भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टी20 विश्व कप के मुकाबले में पाकिस्तान को हराया। विश्व कप में पाकिस्तान का भारत के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद खराब है और यही…
हार नहीं पचा पा रहा पाकिस्तान: भारत के खिलाफ मिली शिकस्त पर फूटा प्रशंसक का गुस्सा, तोड़ डाली टीवी; जताया रोष
खेल

पाकिस्तान नहीं खेलता तो ही अच्छा था, बेइज्जती से बच जाता; भारत ने फिर से एकतरफा मुकाबले में हराया

भारत और पाकिस्तान के मुकाबले हमेशा सिर्फ क्रिकेट मैच नहीं होते, वे भावनाओं, इतिहास और दबाव का संगम बन जाते हैं। टी20 विश्वकप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच…
पाकिस्तान नहीं खेलता तो ही अच्छा था, बेइज्जती से बच जाता; भारत ने फिर से एकतरफा मुकाबले में हराया
खेल

विश्व क्रिकेट में बढ़ता भारत का कद, पुरुष टी20 विश्वकप और महिला वर्ल्ड कप के बाद U19 का खिताब जीता

भारतीय क्रिकेट टीम पिछले कुछ वर्षों से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है जिससे वैश्विक क्रिकेट में भारत का कद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। भारत ने पिछले दो…
विश्व क्रिकेट में बढ़ता भारत का कद, पुरुष टी20 विश्वकप और महिला वर्ल्ड कप के बाद U19 का खिताब जीता
खेल

बल्ले से तबाही, फिर भोजपुरिया नाच! सूर्यवंशी ने जीत का जश्न बना दिया यादगार

भारत को एक नया सितारा मिल गया है। 14 साल के बाएं हाथ के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में 175 रन की तूफानी पारी खेल दी।…
बल्ले से तबाही, फिर भोजपुरिया नाच! सूर्यवंशी ने जीत का जश्न बना दिया यादगार
खेल

SHEOHAR; नीरज कुणाल के तूफानी शतक से भारती क्रिकेट क्लब की शानदार जीत

SHEOHAR; नीरज कुणाल के तूफानी शतक से भारती क्रिकेट क्लब की शानदार जीतमां भवानी क्लब को 7 विकेट से हराया, धीरज ठाकुर ने झटके 4 विकेटस्थानीय क्रिकेट लीग के मुकाबले…
SHEOHAR; नीरज कुणाल के तूफानी शतक से भारती क्रिकेट क्लब की शानदार जीत
खेल

SHEOHAR; क्रिकेट लीग मैच में स्टार क्रिकेट क्लब सेमीफाइनल में, लगातार तीसरी जीत दर्ज

SHEOHAR; क्रिकेट लीग मैच में स्टार क्रिकेट क्लब सेमीफाइनल में, लगातार तीसरी जीत दर्जSHEOHAR.आशुतोष नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2025–26 के सीनियर डिविजन, ग्रुप ‘ए’ मुकाबलों में स्टार…
SHEOHAR; क्रिकेट लीग मैच में स्टार क्रिकेट क्लब सेमीफाइनल में, लगातार तीसरी जीत दर्ज
खेल

SHEOHAR; क्रिकेट लीग मैच में स्टार क्रिकेट क्लब ने द रॉक पैंथर्स को 190 रनों से हराया।

SHEOHAR; क्रिकेट लीग  मैच में स्टार क्रिकेट क्लब ने द रॉक पैंथर्स को 190 रनों से हराया।SHEOHAR .आशुतोष नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2025-26 के अंतर्गत आज खेले…
SHEOHAR; क्रिकेट लीग  मैच में स्टार क्रिकेट क्लब ने द रॉक पैंथर्स को 190 रनों से हराया।
खेल

समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक कारनामा, 36 गेंद में शतक; खेली 190 रन की तूफानी पारी

समस्तीपुर के लाल वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपने बल्ले से इतिहास रच दिया है। वैभव ने महज 36 गेंदों में शतक जड़ते हुए 84 गेंदों पर 190 रनों…
समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक कारनामा, 36 गेंद में शतक; खेली 190 रन की तूफानी पारी
खेल