वैभव सूर्यवंशी ने 36 गेंद में लगाया शतक, यूसुफ पठान का रिकॉर्ड तोड़ा, रिकॉर्ड 15 छक्के जड़े
Updated on
24-12-2025
वैभव सूर्यवंशी भारत की सीनियर टीम के दरवाजे पर जोरदार दस्तक दे रहे हैं। महज 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने विजय हजारे ट्रॉफी में ऐसा धमाका किया कि विराट कोहली और रोहित शर्मा की घरेलू क्रिकेट में वापसी के बीच भी सारी सुर्खियां उन्हीं के नाम रहीं। बिहार की ओर से खेलते हुए वैभव ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ सिर्फ 36 गेंदों में तूफानी शतक जड़ दिया, जो लिस्ट-ए क्रिकेट में किसी भारतीय बल्लेबाज का दूसरा सबसे तेज शतक है।
एशिया कप की निराशा के बाद जोरदार जवाब कुछ दिन पहले ही अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का दिन खास नहीं रहा था। बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए वह 10 गेंदों पर 26 रन बनाकर आउट हो गए थे। इसके बाद भारतीय टीम का पतन शुरू हुआ और मैच हाथ से निकल गया। उस मुकाबले में पाकिस्तानी गेंदबाज अली रजा के साथ उनकी तीखी नोकझोंक और मैदान पर दिखी झुंझलाहट को लेकर भी उनकी आलोचना हुई थी, लेकिन विजय हजारे ट्रॉफी में यह शतक उसी आलोचना का करारा जवाब साबित हुआ। 36 गेंदों में ऐतिहासिक शतक रांची में खेले गए मुकाबले में बिहार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। वैभव सूर्यवंशी ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर अपनाए और अरुणाचल प्रदेश के गेंदबाजों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने महज 36 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और अंततः 84 गेंद में 190 रन की विस्फोटक पारी खेलकर आउट हुए। इस दौरान उनके बल्ले से 16 चौके और 15 छक्के निकले। उनका स्ट्राइक रेट 226.19 का रहा। यूसुफ पठान का रिकॉर्ड तोड़ा वैभव सूर्यवंशी का यह शतक भारत की ओर से लिस्ट-ए क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज शतक है। उनसे तेज शतक सिर्फ अनमोलप्रीत सिंह ने लगाया है, जिन्होंने 2024 में पंजाब के लिए 35 गेंदों में शतक जड़ा था।
SHEOHAR; रोमांचक मुकाबले में मुजफ्फरपुर ने शिवहर को 2 विकेट से हाराया।बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित बीसीए मेंस सीनियर वन डे ट्रॉफी 2025-26 के लीग मुकाबले में जानकी स्टेडियम, सीतामढ़ी…
भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टी20 विश्व कप के मुकाबले में पाकिस्तान को हराया। विश्व कप में पाकिस्तान का भारत के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद खराब है और यही…
भारत और पाकिस्तान के मुकाबले हमेशा सिर्फ क्रिकेट मैच नहीं होते, वे भावनाओं, इतिहास और दबाव का संगम बन जाते हैं। टी20 विश्वकप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच…
भारतीय क्रिकेट टीम पिछले कुछ वर्षों से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है जिससे वैश्विक क्रिकेट में भारत का कद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। भारत ने पिछले दो…
SHEOHAR; नीरज कुणाल के तूफानी शतक से भारती क्रिकेट क्लब की शानदार जीतमां भवानी क्लब को 7 विकेट से हराया, धीरज ठाकुर ने झटके 4 विकेटस्थानीय क्रिकेट लीग के मुकाबले…
SHEOHAR; क्रिकेट लीग मैच में स्टार क्रिकेट क्लब सेमीफाइनल में, लगातार तीसरी जीत दर्जSHEOHAR.आशुतोष नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2025–26 के सीनियर डिविजन, ग्रुप ‘ए’ मुकाबलों में स्टार…
SHEOHAR; क्रिकेट लीग मैच में स्टार क्रिकेट क्लब ने द रॉक पैंथर्स को 190 रनों से हराया।SHEOHAR .आशुतोष नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2025-26 के अंतर्गत आज खेले…