SHEOHAR.द लॉयन वारियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द रॉक पैंथर्स को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी।

Updated on 03-01-2026
SHEOHAR,आशुतोष नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग (सीनियर डिविजन) के ग्रुप-ए के दूसरे मुकाबले में द लॉयन वारियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द रॉक पैंथर्स को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी द रॉक पैंथर्स की टीम 20 ओवर में 81 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से रोहित कुमार ने 22 रन बनाए, जबकि कप्तान अरविंद कुमार 48 गेंदों में मात्र 10 रन ही जोड़ सके। अन्य बल्लेबाज लॉयन वारियर्स के गेंदबाजों के सामने पूरी तरह नाकाम रहे।
द लॉयन वारियर्स की ओर से आयुष कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 ओवर में 20 रन देकर 5 विकेट झटके। इसके अलावा सुमित सिंह को 3 विकेट मिले।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी द लॉयन वारियर्स ने मात्र 7.3 ओवर में 82 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। प्रियांशु भूषण कुमार ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों पर नाबाद 52 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और एक छक्का शामिल था। आयुष कुमार ने भी 14 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया।

अपने हरफनमौला प्रदर्शन के लिए आयुष कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया, जबकि शानदार अर्धशतक के लिए प्रियांशु भूषण कुमार को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार मिला।

इस जीत के साथ द लॉयन वारियर्स ने ग्रुप-ए में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है, वहीं द रॉक पैंथर्स को अगले मुकाबलों में वापसी के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।
आज के मैच में अंपायरिंग संजय कुमार श्रीवास्तव और सत्यम कुमार द्वारा की गयी।
कल ग्रुप A का तीसरा मैच पिपराही क्रिकेट क्लब और द रॉक पैंथर्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें अपना पहला मैच हारकर अंक तालिका में काफी पीछे है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

SHEOHAR; रोमांचक मुकाबले में मुजफ्फरपुर ने शिवहर को 2 विकेट से हाराया।

SHEOHAR; रोमांचक मुकाबले में मुजफ्फरपुर ने शिवहर को 2 विकेट से हाराया।बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित बीसीए मेंस सीनियर वन डे ट्रॉफी 2025-26 के लीग मुकाबले में जानकी स्टेडियम, सीतामढ़ी…
SHEOHAR; रोमांचक मुकाबले में मुजफ्फरपुर ने शिवहर को 2 विकेट से हाराया।
खेल

हार नहीं पचा पा रहा पाकिस्तान: भारत के खिलाफ मिली शिकस्त पर फूटा प्रशंसक का गुस्सा, तोड़ डाली टीवी; जताया रोष

भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टी20 विश्व कप के मुकाबले में पाकिस्तान को हराया। विश्व कप में पाकिस्तान का भारत के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद खराब है और यही…
हार नहीं पचा पा रहा पाकिस्तान: भारत के खिलाफ मिली शिकस्त पर फूटा प्रशंसक का गुस्सा, तोड़ डाली टीवी; जताया रोष
खेल

पाकिस्तान नहीं खेलता तो ही अच्छा था, बेइज्जती से बच जाता; भारत ने फिर से एकतरफा मुकाबले में हराया

भारत और पाकिस्तान के मुकाबले हमेशा सिर्फ क्रिकेट मैच नहीं होते, वे भावनाओं, इतिहास और दबाव का संगम बन जाते हैं। टी20 विश्वकप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच…
पाकिस्तान नहीं खेलता तो ही अच्छा था, बेइज्जती से बच जाता; भारत ने फिर से एकतरफा मुकाबले में हराया
खेल

विश्व क्रिकेट में बढ़ता भारत का कद, पुरुष टी20 विश्वकप और महिला वर्ल्ड कप के बाद U19 का खिताब जीता

भारतीय क्रिकेट टीम पिछले कुछ वर्षों से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है जिससे वैश्विक क्रिकेट में भारत का कद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। भारत ने पिछले दो…
विश्व क्रिकेट में बढ़ता भारत का कद, पुरुष टी20 विश्वकप और महिला वर्ल्ड कप के बाद U19 का खिताब जीता
खेल

बल्ले से तबाही, फिर भोजपुरिया नाच! सूर्यवंशी ने जीत का जश्न बना दिया यादगार

भारत को एक नया सितारा मिल गया है। 14 साल के बाएं हाथ के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में 175 रन की तूफानी पारी खेल दी।…
बल्ले से तबाही, फिर भोजपुरिया नाच! सूर्यवंशी ने जीत का जश्न बना दिया यादगार
खेल

SHEOHAR; नीरज कुणाल के तूफानी शतक से भारती क्रिकेट क्लब की शानदार जीत

SHEOHAR; नीरज कुणाल के तूफानी शतक से भारती क्रिकेट क्लब की शानदार जीतमां भवानी क्लब को 7 विकेट से हराया, धीरज ठाकुर ने झटके 4 विकेटस्थानीय क्रिकेट लीग के मुकाबले…
SHEOHAR; नीरज कुणाल के तूफानी शतक से भारती क्रिकेट क्लब की शानदार जीत
खेल

SHEOHAR; क्रिकेट लीग मैच में स्टार क्रिकेट क्लब सेमीफाइनल में, लगातार तीसरी जीत दर्ज

SHEOHAR; क्रिकेट लीग मैच में स्टार क्रिकेट क्लब सेमीफाइनल में, लगातार तीसरी जीत दर्जSHEOHAR.आशुतोष नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2025–26 के सीनियर डिविजन, ग्रुप ‘ए’ मुकाबलों में स्टार…
SHEOHAR; क्रिकेट लीग मैच में स्टार क्रिकेट क्लब सेमीफाइनल में, लगातार तीसरी जीत दर्ज
खेल

SHEOHAR; क्रिकेट लीग मैच में स्टार क्रिकेट क्लब ने द रॉक पैंथर्स को 190 रनों से हराया।

SHEOHAR; क्रिकेट लीग  मैच में स्टार क्रिकेट क्लब ने द रॉक पैंथर्स को 190 रनों से हराया।SHEOHAR .आशुतोष नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2025-26 के अंतर्गत आज खेले…
SHEOHAR; क्रिकेट लीग  मैच में स्टार क्रिकेट क्लब ने द रॉक पैंथर्स को 190 रनों से हराया।
खेल

समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक कारनामा, 36 गेंद में शतक; खेली 190 रन की तूफानी पारी

समस्तीपुर के लाल वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपने बल्ले से इतिहास रच दिया है। वैभव ने महज 36 गेंदों में शतक जड़ते हुए 84 गेंदों पर 190 रनों…
समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक कारनामा, 36 गेंद में शतक; खेली 190 रन की तूफानी पारी
खेल