SHEOHAR*तरियानी के मुंगराहा गांव में नाबालिग लड़की का शव बरामद, अपहरण के बाद हत्या की आशंका*
शिवहर। जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के मुंगराहा गांव के आम के बगीचे के पास सोमवार को एक नाबालिग लड़की का शव बरामद होने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही तरियानी थाना अध्यक्ष विनय प्रसाद एवं शिवहर एसडीपीओ सुशील कुमार मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक लड़की की पहचान मुंगराहा वार्ड नंबर 4 निवासी स्वर्गीय नंदन पासवान की 14 वर्षीय पुत्री मुस्कान कुमारी के रूप में हुई है। मुस्कान 7 मार्च 2026 को दोपहर 12:00 बजे बगीचे में खेलने गई थी, जिसके बाद से वह लंगभग गायब थी। उसकी मां चंद्रमा देवी ने 10 मार्च 2026 को तरियानी थाना में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी।
चंद्रमा देवी ने अपने आवेदन में बताया था कि उनकी बेटी मुस्कान कुमारी, तनु कुमारी, सविता कुमारी और राधा कुमारी 7 मार्च 2026 को दोपहर 12:00 बजे बगीचे में खेलने गई थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। मुस्कान उन्होंने आशंका जताई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर लिया है।
तरियानी थाना ने इस मामले में कांड संख्या 70/26 दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसी बीच सोमवार के सुबह मुस्कान कुमारी का शव बगीचे के पास से बरामद हुआ। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में तरह-तरह की बातें चल रही हैं।
एसडीपीओ सुशील कुमार ने पुष्टि करते हुए कहा, "एक नाबालिग लड़की का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही दोषियों को पकड़ लिया जाएगा।"
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर लिया जाएगा और दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी।
इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोग पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट हैं और जल्द से जल्द दोषियों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
वही तरियानी थाना अध्यक्ष विनय प्रसाद ने बताया कि, शव की अवस्था ऐसी है की पहचान में नहीं आ रहा है,पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं डीएनए टेस्ट के बाद सच सामने आएगा। और दोषियों को बक्सा नहीं जाएगा जल्द से जल्द गिरफ्तार कर हिरासत भेजा जाएगा।