SHEOHAR; जिला क्रिकेट लीग मैच में स्टार क्रिकेट क्लब ने पिपराही क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से हराया ----------------

Updated on 02-01-2026
 SHEOHAR; जिला क्रिकेट लीग मैच में स्टार क्रिकेट क्लब ने  पिपराही क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से हराया 
----------------
यह मुकाबला श्री नवाब सिंह हाई स्कूल, शिवहर के मैदान पर खेला गया। टॉस जीतकर पिपराही क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 25 ओवरों में पिपराही क्रिकेट क्लब की टीम 168 रन पर 9 विकेट गंवाकर सिमट गई। बल्लेबाजी में गगन राज सिंह (39 रन) और अंकित (30 रन) ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। स्टार क्रिकेट क्लब की ओर से मनीष पी. कुमार ने प्रभावशाली गेंदबाजी करते हुए 5 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट प्राप्त किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार क्रिकेट क्लब की टीम ने 21.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की जीत में तथागत आनंद की भूमिका निर्णायक रही, जिन्होंने 52 गेंदों पर 9 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 81 रन की शानदार पारी खेली। उनके इस बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

मैच में बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार तथागत आनंद को, जबकि बेस्ट गेंदबाज का पुरस्कार मनीष कुमार को प्रदान किया गया।

उल्लेखनीय है कि आशुतोष नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग के सीनियर डिविजन के सभी मुकाबले रंगीन पोशाक और उजली (लेदर) गेंद से खेले जा रहे हैं, जिससे प्रतियोगिता का स्तर और रोमांच दोनों बढ़ गए हैं। कल ग्रुप A का दूसरा लीग मैच द रॉक पैंथर्स और द लॉयन वारियर्स के बीच खेला जाएगा।

आज के मैच में अंपायरिंग संजय कुमार श्रीवास्तव और प्रिंस सिंह ने की, जबकि मैच प्रारंभ से पूर्व समाजसेवी एवं पूर्व मुखिया संजय कुमार डब्बू, क्लब सदस्य सह वार्ड पार्षद आदित्य कुमार इत्यादि उपस्थित थे ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

SHEOHAR; रोमांचक मुकाबले में मुजफ्फरपुर ने शिवहर को 2 विकेट से हाराया।

SHEOHAR; रोमांचक मुकाबले में मुजफ्फरपुर ने शिवहर को 2 विकेट से हाराया।बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित बीसीए मेंस सीनियर वन डे ट्रॉफी 2025-26 के लीग मुकाबले में जानकी स्टेडियम, सीतामढ़ी…
SHEOHAR; रोमांचक मुकाबले में मुजफ्फरपुर ने शिवहर को 2 विकेट से हाराया।
खेल

हार नहीं पचा पा रहा पाकिस्तान: भारत के खिलाफ मिली शिकस्त पर फूटा प्रशंसक का गुस्सा, तोड़ डाली टीवी; जताया रोष

भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टी20 विश्व कप के मुकाबले में पाकिस्तान को हराया। विश्व कप में पाकिस्तान का भारत के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद खराब है और यही…
हार नहीं पचा पा रहा पाकिस्तान: भारत के खिलाफ मिली शिकस्त पर फूटा प्रशंसक का गुस्सा, तोड़ डाली टीवी; जताया रोष
खेल

पाकिस्तान नहीं खेलता तो ही अच्छा था, बेइज्जती से बच जाता; भारत ने फिर से एकतरफा मुकाबले में हराया

भारत और पाकिस्तान के मुकाबले हमेशा सिर्फ क्रिकेट मैच नहीं होते, वे भावनाओं, इतिहास और दबाव का संगम बन जाते हैं। टी20 विश्वकप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच…
पाकिस्तान नहीं खेलता तो ही अच्छा था, बेइज्जती से बच जाता; भारत ने फिर से एकतरफा मुकाबले में हराया
खेल

विश्व क्रिकेट में बढ़ता भारत का कद, पुरुष टी20 विश्वकप और महिला वर्ल्ड कप के बाद U19 का खिताब जीता

भारतीय क्रिकेट टीम पिछले कुछ वर्षों से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है जिससे वैश्विक क्रिकेट में भारत का कद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। भारत ने पिछले दो…
विश्व क्रिकेट में बढ़ता भारत का कद, पुरुष टी20 विश्वकप और महिला वर्ल्ड कप के बाद U19 का खिताब जीता
खेल

बल्ले से तबाही, फिर भोजपुरिया नाच! सूर्यवंशी ने जीत का जश्न बना दिया यादगार

भारत को एक नया सितारा मिल गया है। 14 साल के बाएं हाथ के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में 175 रन की तूफानी पारी खेल दी।…
बल्ले से तबाही, फिर भोजपुरिया नाच! सूर्यवंशी ने जीत का जश्न बना दिया यादगार
खेल

SHEOHAR; नीरज कुणाल के तूफानी शतक से भारती क्रिकेट क्लब की शानदार जीत

SHEOHAR; नीरज कुणाल के तूफानी शतक से भारती क्रिकेट क्लब की शानदार जीतमां भवानी क्लब को 7 विकेट से हराया, धीरज ठाकुर ने झटके 4 विकेटस्थानीय क्रिकेट लीग के मुकाबले…
SHEOHAR; नीरज कुणाल के तूफानी शतक से भारती क्रिकेट क्लब की शानदार जीत
खेल

SHEOHAR; क्रिकेट लीग मैच में स्टार क्रिकेट क्लब सेमीफाइनल में, लगातार तीसरी जीत दर्ज

SHEOHAR; क्रिकेट लीग मैच में स्टार क्रिकेट क्लब सेमीफाइनल में, लगातार तीसरी जीत दर्जSHEOHAR.आशुतोष नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2025–26 के सीनियर डिविजन, ग्रुप ‘ए’ मुकाबलों में स्टार…
SHEOHAR; क्रिकेट लीग मैच में स्टार क्रिकेट क्लब सेमीफाइनल में, लगातार तीसरी जीत दर्ज
खेल

SHEOHAR; क्रिकेट लीग मैच में स्टार क्रिकेट क्लब ने द रॉक पैंथर्स को 190 रनों से हराया।

SHEOHAR; क्रिकेट लीग  मैच में स्टार क्रिकेट क्लब ने द रॉक पैंथर्स को 190 रनों से हराया।SHEOHAR .आशुतोष नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2025-26 के अंतर्गत आज खेले…
SHEOHAR; क्रिकेट लीग  मैच में स्टार क्रिकेट क्लब ने द रॉक पैंथर्स को 190 रनों से हराया।
खेल

समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक कारनामा, 36 गेंद में शतक; खेली 190 रन की तूफानी पारी

समस्तीपुर के लाल वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपने बल्ले से इतिहास रच दिया है। वैभव ने महज 36 गेंदों में शतक जड़ते हुए 84 गेंदों पर 190 रनों…
समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक कारनामा, 36 गेंद में शतक; खेली 190 रन की तूफानी पारी
खेल