SHEOHAR; जूनियर डिविजन फाइनल में एलेवन स्टार जूनियर्स बना चैंपियन

Updated on 30-12-2025

SHEOHAR; जूनियर डिविजन फाइनल में एलेवन स्टार जूनियर्स  बना चैंपियन
--------------
आशुतोष नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2025-26 के जूनियर डिविजन का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें एलेवन स्टार जूनियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यू स्टार जूनियर्स को 4 विकेट से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
--------------
फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यू स्टार जूनियर्स की टीम 25.2 ओवर में 92 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर प्रिंस (29 रन) और संचित (25 रन) के अलावा कोई भी बल्लेबाज अच्छी पारी नहीं खेल सका।
एलेवन स्टार जूनियर्स की गेंदबाजी बेहद अनुशासित रही। गेंदबाज शिवम और वरेण्यम ने 3-3 विकेट लिया। 

93 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलेवन स्टार जूनियर्स की शुरुआत आक्रामक रही। हेमंत सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों में 36 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उनके साथ अन्य बल्लेबाजों ने भी उपयोगी योगदान दिया।

टीम ने 12.4 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
न्यू स्टार जूनियर्स की तरफ से कुंदन मिश्रा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 20 रन देकर 5 विकेट झटके।

आज के फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच वरेण्यम पांडे रहे ।

मैच समाप्ति के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता टीम एलेवन स्टार जूनियर्स एवं उपविजेता टीम न्यू स्टार जूनियर्स को ट्रॉफी प्रदान की गई। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सभी अतिथियों ने सराहना की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। जूनियर डिविजन के सर्वश्रेष्ठ प्लेयर एवं सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार न्यू स्टार जूनियर्स के अमन यादव को, जबकि सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार न्यू स्टार जूनियर्स के प्रिंस कुमार को दिया गया । पुरस्कार वितरण समारोह में जिला संघ के अध्यक्ष यश नंदन, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार झा, पूर्व सचिव नवीन कुमार, पूर्व संयुक्त सचिव प्रशांत कुमार प्रभाकर, बैडमिंटन जिला संघ के अध्यक्ष सुरेश सिंह, कोषाध्यक्ष अजीत कुमार, पूर्व मुखिया और समाजसेवी संजय कुमार डब्बू, स्व आशुतोष नंदन सिंह के दोनों बेटे जय और देव इत्यादि सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।
यह फाइनल मुकाबला रोमांच, अनुशासन और युवा प्रतिभाओं के शानदार प्रदर्शन का बेहतरीन उदाहरण रहा। आज के मैच में संजय कुमार श्रीवास्तव और कुश कुमार द्वारा अंपायरिंग की गयी।

आगामी 2 जनवरी, दिन शुक्रवार से अब सिनियर डिविजन के मैच प्रारंभ होंगे। सिनियर डिविजन में 16 क्लबों के बीच कुल 27 मैच खेले जाएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

SHEOHAR; रोमांचक मुकाबले में मुजफ्फरपुर ने शिवहर को 2 विकेट से हाराया।

SHEOHAR; रोमांचक मुकाबले में मुजफ्फरपुर ने शिवहर को 2 विकेट से हाराया।बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित बीसीए मेंस सीनियर वन डे ट्रॉफी 2025-26 के लीग मुकाबले में जानकी स्टेडियम, सीतामढ़ी…
SHEOHAR; रोमांचक मुकाबले में मुजफ्फरपुर ने शिवहर को 2 विकेट से हाराया।
खेल

हार नहीं पचा पा रहा पाकिस्तान: भारत के खिलाफ मिली शिकस्त पर फूटा प्रशंसक का गुस्सा, तोड़ डाली टीवी; जताया रोष

भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टी20 विश्व कप के मुकाबले में पाकिस्तान को हराया। विश्व कप में पाकिस्तान का भारत के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद खराब है और यही…
हार नहीं पचा पा रहा पाकिस्तान: भारत के खिलाफ मिली शिकस्त पर फूटा प्रशंसक का गुस्सा, तोड़ डाली टीवी; जताया रोष
खेल

पाकिस्तान नहीं खेलता तो ही अच्छा था, बेइज्जती से बच जाता; भारत ने फिर से एकतरफा मुकाबले में हराया

भारत और पाकिस्तान के मुकाबले हमेशा सिर्फ क्रिकेट मैच नहीं होते, वे भावनाओं, इतिहास और दबाव का संगम बन जाते हैं। टी20 विश्वकप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच…
पाकिस्तान नहीं खेलता तो ही अच्छा था, बेइज्जती से बच जाता; भारत ने फिर से एकतरफा मुकाबले में हराया
खेल

विश्व क्रिकेट में बढ़ता भारत का कद, पुरुष टी20 विश्वकप और महिला वर्ल्ड कप के बाद U19 का खिताब जीता

भारतीय क्रिकेट टीम पिछले कुछ वर्षों से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है जिससे वैश्विक क्रिकेट में भारत का कद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। भारत ने पिछले दो…
विश्व क्रिकेट में बढ़ता भारत का कद, पुरुष टी20 विश्वकप और महिला वर्ल्ड कप के बाद U19 का खिताब जीता
खेल

बल्ले से तबाही, फिर भोजपुरिया नाच! सूर्यवंशी ने जीत का जश्न बना दिया यादगार

भारत को एक नया सितारा मिल गया है। 14 साल के बाएं हाथ के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में 175 रन की तूफानी पारी खेल दी।…
बल्ले से तबाही, फिर भोजपुरिया नाच! सूर्यवंशी ने जीत का जश्न बना दिया यादगार
खेल

SHEOHAR; नीरज कुणाल के तूफानी शतक से भारती क्रिकेट क्लब की शानदार जीत

SHEOHAR; नीरज कुणाल के तूफानी शतक से भारती क्रिकेट क्लब की शानदार जीतमां भवानी क्लब को 7 विकेट से हराया, धीरज ठाकुर ने झटके 4 विकेटस्थानीय क्रिकेट लीग के मुकाबले…
SHEOHAR; नीरज कुणाल के तूफानी शतक से भारती क्रिकेट क्लब की शानदार जीत
खेल

SHEOHAR; क्रिकेट लीग मैच में स्टार क्रिकेट क्लब सेमीफाइनल में, लगातार तीसरी जीत दर्ज

SHEOHAR; क्रिकेट लीग मैच में स्टार क्रिकेट क्लब सेमीफाइनल में, लगातार तीसरी जीत दर्जSHEOHAR.आशुतोष नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2025–26 के सीनियर डिविजन, ग्रुप ‘ए’ मुकाबलों में स्टार…
SHEOHAR; क्रिकेट लीग मैच में स्टार क्रिकेट क्लब सेमीफाइनल में, लगातार तीसरी जीत दर्ज
खेल

SHEOHAR; क्रिकेट लीग मैच में स्टार क्रिकेट क्लब ने द रॉक पैंथर्स को 190 रनों से हराया।

SHEOHAR; क्रिकेट लीग  मैच में स्टार क्रिकेट क्लब ने द रॉक पैंथर्स को 190 रनों से हराया।SHEOHAR .आशुतोष नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2025-26 के अंतर्गत आज खेले…
SHEOHAR; क्रिकेट लीग  मैच में स्टार क्रिकेट क्लब ने द रॉक पैंथर्स को 190 रनों से हराया।
खेल

समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक कारनामा, 36 गेंद में शतक; खेली 190 रन की तूफानी पारी

समस्तीपुर के लाल वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपने बल्ले से इतिहास रच दिया है। वैभव ने महज 36 गेंदों में शतक जड़ते हुए 84 गेंदों पर 190 रनों…
समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक कारनामा, 36 गेंद में शतक; खेली 190 रन की तूफानी पारी
खेल