SHEOHAR: भारत स्वाभिमान न्यास शिवहर के तत्वावधान में एक बैठक आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता राजेश कुमार (राजू जी) संरक्षक के द्वारा किया गया। जिसमें 21 जून 2025 को 11 वी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का स्थान -प्रसाद उत्सव पैलेस (BRC रोड शिवहर) निर्धारित किया गया। 18,19,20 को सुबह 5 बजे सुबह से अभ्यास सत्र रखा गया है राजेश कुमार BST संरक्षक,अरबिन्द कुमार क्षा BST जिला प्रभारी शिवहर, कौशल किशोर सिंह BST महामंत्री,शम्भू क्षा कोषाध्यक्ष,प्रदिप क्षा योग संरंक्षक ,योगाचार्य अनिल शास्त्री,नितेश अस्थाना अन्य व्यक्तियों ने भाग लिया।