SHEOHAR ; शिवहर के एक ट्रैक्टर मैकेनिक को गोली मार कर हत्या*
लाल बाबू पांडे शिवहर
SHEOHAR;शिवहर मधुबन पथ पर के मधुबन थाना क्षेत्र में बंजरिया गांव के पास गुरुवार देर रात एक ट्रैक्टर मैकेनिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान शिवहर जिले के डुमरी कटसरी गांव निवासी सुभान मिस्त्री के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार सुभान मिस्त्री वर्षों से मधुबन में ट्रैक्टर मैकेनिक का काम करते थे।
जहां गुरुवार की देर शाम वह अपने साडू के बेटे मो रेयाज के साथ बाइक से गैराज बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान अपाचे बाइक पर सवार अज्ञात बदमाशों ने उनका पीछा किया।शिवहर सीमा मे प्रवेश करने से ठीक पहले लाही-लालगढ़ पथ पर बंजरिया गांव के पास बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी।
सुभान को तीन गोलियां लगीं। उनका सारबेटा बाल-बाल बच गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल सुभान को तुरंत मधुबन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण समय पर इलाज नहीं मिल पाया। इसके कारण सुभान की मौत हो गई। इस घटना से परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश है। वहीं मधुबन थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मधुबन थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।घटना के कारणो का पता नहीं चल सका है।
इधर मृतक के पुत्र मो.समीर ने बताया कि वैसे पिताजी की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।वे पिछले वर्ष 2021 मे पंचायत समिति सदस्य पद के लिए चुनाव लड़े थे।ग्रामीण इस घटना को चुनावी रंजिश से भी जोड़कर देख रहे है।मृतक के पुत्र गांव में ही निजी विद्यालय चलाते है।
गामीणों ने बताया कि मृतक काफी मेहनती व मिलनसार व्यक्ति थे।उनकी हत्या से लोग सदमे मे है।मृतक के 2पुत्र व तीन पुत्री है।घर के अभिभावक की हत्या से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।