पिता की संपत्ति अपने बेटों के नाम कर दी, क्या बेटियां दावा कर सकती हैं? जानिए अधिवक्ता शशि सुमन से

Updated on 29-05-2025
पिता की संपत्ति अपने बेटों के नाम कर दी, क्या बेटियां दावा कर सकती हैं?  जानिए अधिवक्ता शशि सुमन से 


अगर किसी शख्स की बिना वसीयत लिखे मौत हो जाती है तो संपत्ति को लेकर उत्तराधिकारियों में अक्सर कानूनी लड़ाइयां देखने को मिलती हैं। वैसे संपत्ति को लेकर कानूनों में स्पष्ट प्रावधान है कि किसी शख्स का किन संपत्तियों पर कितना दांवा है। संपत्ति से जुड़े सवालों का जवाब दे रहे हैं 'अधिवक्ता शशि सुमन ।

 संपत्ति अक्सर विवाद की वजह बनती हैं। पारिवारिक विवाद में संपत्ति एक बड़ी वजह होती है। लेकिन संपत्ति को लेकर स्पष्ट कानून हैं, जिनके मुताबिक तय है कि कौन किस संपत्ति में हकदार है और कौन नहीं। इन अधिकारों को लेकर जागरूकता जरूरी है। अगर आप अपने हक को लेकर जागरूक हैं तो कोई आपको आपके अधिकारों से वंचित नहीं कर सकता। और अगर ऐसा होता है तो आप कानून का रास्ता अपनाकर अपना हक वापस पा सकते हैं। 'हक की बात' (Haq Ki Baat) सीरीज में आज संपत्ति से जुड़े सवालों की। हमारे गरीब दर्शन अखबार  को कुछ पाठकों ने संपत्ति से जुड़े सवाल भेजे थे जिनका जवाब ' अधिवक्ता शशि सुमन  ने दिया है। पेश हैं पाठकों के सवाल और शशि सुमन के जवाब।
टुना सिंह का सवाल- अगर कोई बेटा अपने पिता की संपत्ति को अपने बेटों के नाम ट्रांसफर करता है तो क्या बेटियां दावा कर सकती हैं?

जवाब- कानून के मुताबिक, पिता की संपत्ति में बेटियों का बेटों के बराबर अधिकार है। अगर पिता जिंदा हैं और उन्होंने अपनी स्वअर्जित संपत्ति को पोतों के नाम ट्रांसफर किया है तब बेटियों का इस पर कोई दावा नहीं बनता। अगर पिता की मौत हो चुकी है और संपत्ति का ट्रांसफर वसीयत के जरिए हुई हो तब बेटी उस वसीयत को जायज वजहों के आधार पर अदालत में चुनौती दे सकती है। लेकिन अगर पिता की मौत बिना वसीयत लिखे ही हुई हो तब मृतक की संपत्ति में बेटियों का समान अधिकार है और वो उस पर कोर्ट में दावा कर सकती हैं।
सुजीत कुमार का सवाल- मान लीजिए कि ए की पत्नी बी है। दोनों के चार बच्चे हैं (बेटा सी और डी, और बेटियां ई और एफ)। अगर ए के पास अपने नाम से किसी आवासीय संपत्ति का गिफ्ट डीड हो और बिना किसी वसीयत को लिखे उसकी मौत हो जाए जबकि बी जिंदा हो तब-
1- क्या पत्नी बी उस संपत्ति के उत्तराधिकार के लिए वसीयत लिख सकती है?
2- चूंकि बी की मौत बिना कोई वसीयत लिखे हुई है तो क्या बेटियां ई और एफ संपत्ति में हिस्सेदारी मांग सकती हैं, भले ही वो ए की पैतृक संपत्ति न हो?

जवाब- माना कि ए एक हिंदू पुरुष थे जिनकी बिना वसीयत लिखे ही मौत हो गई और गिफ्ट डीड प्रॉपर्टी उनकी अपनी संपत्ति थी। ऐसे में पत्नी उस प्रॉपर्टी के लिए वसीयत नहीं लिख सकती। अगर उनकी मौत बिना वसीयत लिखे हुई है तो हिंदू उत्तराधिकार कानून 1956 के तहत क्लास 1 के सभी उत्तराधिकारियों की संपत्ति में एक समान हिस्सेदारी होगी। क्लास 1 उत्तराधिकारी में पत्नी, बच्चे और मृतक की मां शामिल होंगी।

अमित कुमार का सवाल- मेरा अपनी पत्नी के साथ जॉइंट डीमैट अकाउंट हैं जिसमें वह सेकंड ओनर हैं। मान लीजिए कि बिना वसीयत लिखे ही मेरी मौत हो जाए तो हमें क्या कदम उठाने चाहिए ताकि शेयर/म्यूचुअल फंड यूनिट्स की ओनरशिप या तो मेरी पत्नी के नाम हो या फिर मेरी पत्नी और बेटी के संयुक्त नाम पर हो? क्या ओनरशिप को मेरे परिवार के सदस्यों के नाम ट्रांसफर करने के लिए उत्तराधिकार प्रमाण पत्र (सक्सेजन सर्टिफिकेट) की जरूरत पड़ेगी?
जवाब- आपकी मौत की स्थिति में, फर्स्ट होल्डर के तौर पर आपके अधिकार सेकंड होल्डर (पत्नी) को ट्रांसफर हो जाएंगे क्योंकि आप दोनों डीमैट अकाउंट के जॉइंट होल्डर थे। यह टी-2 फॉर्म (ट्रांसमिशन रिक्वेस्ट फॉर्म) भरकर और फर्स्ट होल्डर के नोटराइज्ड डेथ सर्टिफिकेट के साथ जमा करने पर हो जाएगा। आपकी मौत के बाद आपकी बेटी को अगर अपने नाम शेयर/म्यूचुअल फंड ट्रांसफर कराना है तो उसे सक्सेजन सर्टिफिकेट (उत्तराधिकार प्रमाण पत्र) जमा कराना होगा।

गनपति  कुमार का सवाल - मेरी पत्नी और मेरी जॉइंट वसीयत है। हमारे तीन बच्चे हैं। एक बच्चे को कुछ नहीं मिल रहा। दूसरे को चल संपत्ति मिल रही हैं और तीसरे को अचल संपत्ति। हमने वसीयत में एक अलग से क्लॉज रखा है कि हम भविष्य में जो कुछ भी कमाएंगे वह सेकंड बेनिफिशरी को मिलेगा। क्या यह कानूनी तौर पर सही होगा?

जवाब- कोई व्यक्ति वसीयत के जरिए अपनी बची हुई या फ्यूचर एसेट्स को किसी भी लाभार्थी को दे सकता है और यह कानूनी तौर पर वैध भी है। वसीयत के जरिए किसी कानूनी उत्तराधिकारी को संपत्ति से वंचित भी किया जा सकता है जबकि वसीयत नहीं होने की स्थिति में वह उत्तराधिकार के नाते संपत्ति का हिस्सेदार होगा। वसीयत के जरिए अगर किसी वैध उत्तराधिकारी को संपत्ति से वंचित किया जाता है तो वह नॉन-बेनिफिशरी हो जाता है। वसीयत में वजह भी दिया होना चाहिए ताकि अदालत समझ सके क्यों उसे संपत्ति में हिस्सेदारी से बाहर किया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

SHEOHAR ; बीजेपी की पिपराही मंडल के कार्यसमिति की देकूली धाम हुई बैठक

SHEOHAR ; बीजेपी की पिपराही मंडल के कार्यसमिति की बैठक देकूली धाम  स्थित बाबा भुवनेश्वर नाथ  मंदिर परिसर में हुई          Today sheohar news शिवहर/भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय…
SHEOHAR ; बीजेपी की पिपराही मंडल के कार्यसमिति की देकूली धाम हुई बैठक
शिवहर समाचार

बिहार पुलिस की नौकरी के लिए अभ्यर्थी 30 जून तक कर सकते है आवेदन

Bihar Police: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने प्रवर्तन अवर निरीक्षक SI के 33 पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है, जो सरकारी नौकरी की चाह रखने वालों के…
बिहार पुलिस की नौकरी के लिए  अभ्यर्थी 30 जून तक कर सकते है आवेदन
शिवहर समाचार

SHEOHAR; जनता दरबार में डीएम ने 6 लोगों की समस्याये सुनी, और उसका किया समाधान

SHEOHAR; जनता दरबार में डीएम ने 6 लोगों की समस्याये सुनी, और उसका किया समाधान  Today sheohar news , SHEOHAR; जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने "जनता दरबार"का आयोजन कर लोगों की…
SHEOHAR; जनता दरबार में डीएम ने 6 लोगों की समस्याये सुनी, और उसका किया समाधान
शिवहर समाचार

SHEOHAR : 3 पंचायतों के करीब आधे दर्जन गाँवों के करीब 27000 लाभार्थी आयुष्मान कार्ड से है वंचित*

SHEOHAR : 3 पंचायतों के करीब  आधे दर्जन  गाँवों के करीब 27000 लाभार्थी आयुष्मान कार्ड से है वंचित* Today sheohar news  SHEOHAR-भारत सरकार कि महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान कार्ड से शिवहर जिला के…
SHEOHAR : 3 पंचायतों के करीब  आधे दर्जन  गाँवों के करीब 27000 लाभार्थी आयुष्मान कार्ड से है वंचित*
शिवहर समाचार

SHEOHAR :बीजेपी की मंडल स्तरीय कार्यसमिति की बैठक संपन्न,

SHEOHAR :बीजेपी की मंडल  स्तरीय कार्यसमिति की बैठक  संपन्न, बैठक में बीजेपी के कार्यक्रमों को गांव गांव तक पहुंचाने के लिए दिया गया ज़ोर पीएम मोदी की जनसरोकार से जुड़ी सारी योजनाएं…
SHEOHAR :बीजेपी की मंडल  स्तरीय कार्यसमिति की बैठक  संपन्न,
शिवहर समाचार

चिंताजनक: वैज्ञानिकों की चेतावनी- अब भारत में भीषण गर्मी लंबे वक्त तक; एक हफ्ते नहीं, डेढ़-दो महीने तक गर्मी..

Lal Babu pandey;वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि भारत में हीट वेव यानी भीषण गर्मी अब ज्यादा लंबी चलेंगी और अधिक इलाकों को प्रभावित करेंगी, क्योंकि जलवायु परिवर्तन के कारण…
चिंताजनक: वैज्ञानिकों की चेतावनी- अब भारत में भीषण गर्मी लंबे वक्त तक; एक हफ्ते नहीं, डेढ़-दो महीने तक गर्मी..
शिवहर समाचार

SHEOHAR; स्कूल में बच्चों के बीच हुई आपसी विवाद में चली चाकू से बच्चा घायल*

SHEOHAR; स्कूल में बच्चों के बीच हुई आपसी विवाद में चली चाकू से बच्चा घायल*घायल बच्चे का सरोजा सीताराम  सदर  अस्पताल में कराया गया इलाज SHEOHAR ;बच्चों के आपसी विवाद में…
SHEOHAR; स्कूल में बच्चों के बीच हुई आपसी विवाद में चली चाकू से बच्चा घायल*
शिवहर समाचार

क्या आप जानते है बेटियों को पिता की संपत्ति पर कब नहीं मिलता हक ? वरीष्ठ अधिवक्ता प्रभाशंकर नारायण सिंह

क्या आप जानते है बेटियों को पिता की संपत्ति पर कब नहीं मिलता हक ? वरीष्ठ अधिवक्ता प्रभाशंकर नारायण सिंह गरीब दर्शन/शिवहर शिवहर/पिता की संपत्ति पर बेटियों के अधिकारों से संबंधित क्या…
क्या आप जानते है बेटियों को पिता की संपत्ति पर कब नहीं मिलता हक ? वरीष्ठ अधिवक्ता प्रभाशंकर नारायण सिंह
शिवहर समाचार

पिता की संपत्ति अपने बेटों के नाम कर दी, क्या बेटियां दावा कर सकती हैं? जानिए अधिवक्ता शशि सुमन से

पिता की संपत्ति अपने बेटों के नाम कर दी, क्या बेटियां दावा कर सकती हैं?  जानिए अधिवक्ता शशि सुमन से अगर किसी शख्स की बिना वसीयत लिखे मौत हो जाती है…
पिता की संपत्ति अपने बेटों के नाम कर दी, क्या बेटियां दावा कर सकती हैं?  जानिए अधिवक्ता शशि सुमन से
शिवहर समाचार