‘झनक’ फेम डॉली सोही का 48 की उम्र में निधन:कैंसर से जूझ रही थीं एक्ट्रेस, कुछ घंटे पहले हुई थी बहन अमनदीप की मौत

Updated on 08-03-2024

‘झनक’ फेम एक्ट्रेस डॉली सोही का निधन हो गया है। एक्ट्रेस ने अपनी बहन अमनदीप की मौत के कुछ घंटों बाद ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 48 साल की उम्र में डॉली सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही थीं। डॉली की बहन अमनदीप सोही की मौत बीती रात हुई थी। अमनदीप की मौत पीलिया के कारण हुई। वहीं डॉली की मौत कैंसर के कारण हुई। डॉली के भाई मनु सोही ने उनकी मौत की पुष्टि की है।

 डॉली के परिवार ने कहा- डॉली की मौत आज सुबह ही हुई है। बेटी की मौत से हम सभी सदमे में हैं। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर को किया जाएगा। बता दें कि एक्ट्रेस के भाई मनु ने कंफर्म किया था कि उनकी बहन अमनदीप सोही का निधन हो गया है। वहीं कुछ ही देर बाद दूसरी बहन डॉली सोही के निधन की भी खबर आई।

दिवगंत एक्ट्रेस के भाई मनु सोही ने कहा- ये सच है कि अमनदीप अब नहीं रहीं उनके शरीर ने साथ छोड़ दिया। उन्हें पीलिया था लेकिन हम डॉक्टरों से ज्यादा जानकारी लेने की कंडीशन में नहीं हैं।

अमनदीप के बारे में बात करते हुए मनु ने डॉली की हेल्थ के बारे में भी बताया था। उन्होंने कहा था कि डॉली की हालत गंभीर नहीं है लेकिन उन्हें अस्पताल में आराम करने के लिए कहा गया है। हालांकि आज सुबह डॉली का भी निधन हो गया। डॉली को पिछले साल 2023 में सर्वाइकल कैंसर का पता चला था।

हेल्थ की वजह से डॉली को छोड़ना पड़ा था ‘झनक’ शो

कैंसर के कारण डॉली को कुछ दिनों पहले सांस लेने में समस्या हो रही थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ट्रीटमेंट के बाद कुछ दिनों तक वो ठीक थीं। लेकिन कीमोथेरेपी लेने के बाद वो शूट नहीं कर सकती थीं। इस वजह से उनको शो छोड़ना पड़ा था। डॉली की शादी एनआरआई अवनीत धनोवा से हुई थी। कुछ समय बाद दोनों के बीच समस्या होने लगी। डॉली के परिवार में उनकी बेटी एमिली है।

पूनम पांडे की मौत की अफवाह पर डॉली को गुस्सा आया था

कैंसर से झूठी मौत की अफवाह को लेकर पूनम पांडे चर्चा में थीं। इसपर डॉली सोही ने अपना रिएक्शन दिया था। उन्होंने कहा था कि पूनम पांडे जैसे लोगों ने कैंसर का मजाक बना रखा है। डॉली ने कहा था कि वो पूनम जैसे लोगों की वजह से कभी भी रो सकती हैं।

उन्होंने कहा था कि पब्लिकसिटी पाने का ये तरीका सही नहीं है। बहुत से लोग इस दर्द से गुजर रहे हैं। इतनी बड़ी बीमारी से लड़ रहे हैं। ऐसे में उन सभी लोगों के साथ मजाक करना सही नहीं है। डॉली 'भाभी', 'कलश', 'मेरी आशिकी तुम से ही', 'झांसी की रानी' जैसे शो में काम कर चुकी थीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

राकेश बेदी बेटी को गिफ्ट करेंगे रेंज रोवर, बताया आदित्य धर संग नहीं करना चाहते थे काम, रितिका ने मनाया

'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की बंपर सक्सेस से सिर्फ रणवीर सिंह या आदित्य धर को ही नहीं, बल्कि इसके अन्य कलाकारों को भी खूब फायदा हुआ है और वाहवाही मिल…
राकेश बेदी बेटी को गिफ्ट करेंगे रेंज रोवर, बताया आदित्य धर संग नहीं करना चाहते थे काम, रितिका ने मनाया
मनोरंजन

'जाओ डूब मरो', सारा खान को हिंदू से शादी पर मुसलमानों ने दी दुहाई, सुनील लहरी की बहू ने जमकर धोया

पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस सारा खान ने दिसंबर 2025 में 'लक्ष्मण' सुनील लहरी के बेटे और एक्टर कृष पाठक से शादी की थी। दोनों ने हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाजों से शादी…
'जाओ डूब मरो', सारा खान को हिंदू से शादी पर मुसलमानों ने दी दुहाई, सुनील लहरी की बहू ने जमकर धोया
मनोरंजन

'सैयारा' फेम अनीत पड्डा के दादा का निधन, भूल चुके थे पोती का भी नाम, लिखा दिल कचोटने वाला पोस्ट

'सैयारा' से रातोंरात स्टार बनीं अनीत पड्डा के दादा का निधन हो गया है और इस वक्त वह बहुत दुख में हैं। उनके घर में मातम पसर गया है। अनीत…
'सैयारा' फेम अनीत पड्डा के दादा का निधन, भूल चुके थे पोती का भी नाम, लिखा दिल कचोटने वाला पोस्ट
मनोरंजन

'मैंने सबसे नाता तोड़ लिया', रुबीना दिलैक बोलीं- प्रेग्‍नेंसी में करीबियों ने दिया दगा, कोई साथ नहीं था

टीवी की 'छोटी बहू' रुबीना दिलैक उन सेलेब्‍स में से हैं, जो अपनी भावनाओं को जाहिर करने में जरा भी गुरेज नहीं करतीं। उनकी यही बेबाकी उनके फैंस को पसंद…
'मैंने सबसे नाता तोड़ लिया', रुबीना दिलैक बोलीं- प्रेग्‍नेंसी में करीबियों ने दिया दगा, कोई साथ नहीं था
मनोरंजन

सुपरहिट भोजपुरी फ़िल्म ‘सास बहू की पंचायत’ में दमदार अभिनय के लिए अपर्णा मलिक को मिला बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड

 सुपरहिट भोजपुरी फ़िल्म ‘सास बहू की पंचायत’ में दमदार अभिनय के लिए अपर्णा मलिक को मिला बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्डLal Babu pandey SHEOHAR मुंबई । ग्रीन सिनेमा अवॉर्ड शो 2025…
सुपरहिट भोजपुरी फ़िल्म ‘सास बहू की पंचायत’ में दमदार अभिनय के लिए अपर्णा मलिक को मिला बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड
मनोरंजन

पिता से मिली घड़ी 50 रुपये में बेचकर मुंबई आए थे एक्टर, मेहनत और प्रतिभा ने बनाया जुबली कुमार

अभिनेता राजेंद्र कुमार इस दुनिया में नहीं हैं। मगर, उनका सिनेमा, उनसे जुड़े किस्से आज भी दर्शकों के बीच बड़े चाव से कहे-सुने जाते हैं। राजेंद्र कुमार ने साल 1999…
पिता से मिली घड़ी 50 रुपये में बेचकर मुंबई आए थे एक्टर, मेहनत और प्रतिभा ने बनाया जुबली कुमार
मनोरंजन

भोजपुरी एक्ट्रेस अर्पणा मल्लिक की अदाओं के जलवा से अब पूरे भारत में होने लगी है मशहूर

 भोजपुरी एक्ट्रेस अर्पणा मल्लिक  की अदाओं के जलवा से अब पूरे भारत में होने लगी है मशहूर तेलुगू-तमिल-कन्नड़ से भोजपुरी सिनेमा तक छा गईं बिहार की इस मासूम चेहरे वाली अभिनेत्रीमुंबई/पटना/पंकज…
भोजपुरी एक्ट्रेस अर्पणा मल्लिक  की अदाओं के जलवा से अब पूरे भारत में होने लगी है मशहूर
मनोरंजन

नीले रंग की ड्रेस में मोनालिसा दिख रहीं ग्लैमरस, देखें तस्वीरें

Monalisa: एक्ट्रेस मोनालिसा ने पूल साइड फोटोशूट के दौरान नीले और सफेद रंग की स्टाइलिश प्रिंटेड ड्रेस पहनी हुई है. मोनालिसा का खूबसूरत फैशन कम से कम एक्सेसरीज और चमकदार…
नीले रंग की ड्रेस में मोनालिसा दिख रहीं ग्लैमरस, देखें तस्वीरें
मनोरंजन

किडनी बेचकर शादी करेगी ये भोजपुरी एक्ट्रेस! खेसारी और पवन सिंह के साथ मचा चुकी हैं धमाल

Amrapali Dubey: भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. इसकी जानकारी हाल ही दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने दिया. भोजपुरी एक्ट्रेस ने अपनी शादी की सारी…
किडनी बेचकर शादी करेगी ये भोजपुरी एक्ट्रेस! खेसारी और पवन सिंह के साथ मचा चुकी हैं धमाल
मनोरंजन