'रामायण को स्कूल सिलेबस में शामिल करें, ये सिर्फ सनातन धर्म का नहीं', TV के 'राम' अरुण गोविल की सरकार को सलाह
Updated on
06-02-2024
रामानंद सागर के सीरियल 'रामायण' में राम का किरदार निभाकर लोकप्रियता हासिल करने वाले एक्टर अरुण गोविल आज भी चर्चा में रहते हैं। अगर ये कहें कि उनकी रग-रग में भगवान राम बसते हैं तो ये कहना गलत नहीं होगा। चाहे उनका सोशल मीडिया हैंडल हो या फिर उनके बयान, सभी 'रामायण' और भगवान राम के इर्द-गिर्द रहते हैं। हाल ही में वाराणसी का दौरा करने वाले एक्टर का कहना है कि रामायण सबके लिए जीवन दर्शन है। इसे पाठ्यक्रम में शामिल करना चाहिए। हर बच्चे को स्कूल और कॉलेज में इसे पढ़ाया जाना चाहिए।
Arun Govil से सवाल पूछा गया कि सनातनी राष्ट्र या हिंदू राष्ट्र के लिए आप चाहेंगे कि हर एक यूनिवर्सिटी में रामायण पढ़ाया जाए ताकि...? इसके जवाब में 66 साल के एक्टर ने कहा, 'रामायण हमारे पाठ्यक्रम में जरूर होनी चाहिए।'
'रामायण हमारा जीवन दर्शन है'
अरुण ने इसकी वजह भी बताई। वो बोले, 'उसको (रामायण) एकदम से धार्मिक कह देने का कोई औचित्य नहीं है, जस्टिफाई नहीं है। रामायण हमारा जीवन दर्शन है। रामायण हमें ये बताती है कि सिर्फ हमें ही नहीं, सबको कैसे जीना चाहिए।'
रामायण बहुत कुछ सिखाता है
एक्टर ने आगे कहा कि रामायण सिखाता है कि रिश्ते कैसे निभाए जाते हैं, लोगों में कितना धैर्य होना चाहिए। वो कहते हैं, 'रिश्ते कैसे होने चाहिए। धैर्य कितना होना चाहिए। इंसान शांति कैसे पा सकता है। ये सबके लिए है। सिर्फ सनातनी लोगों के लिए नहीं है।'
टीवी पर एक बार फिर शुरू हो रहा है 'रामायण'
रामानंद सागर की 'रामायण' साल 1987 में शुरू हुई थी। इसमें अरुण गोविल ने राम, दीपिका चिखलिया ने सीता और सुनील लहरी ने लक्ष्मण का किरदार निभाया था। जब देश में कोरोना वायरस महामारी आई थी, तब दूरदर्शन पर इस सीरियल को फिर से टेलिकास्ट किया गया था और ये टीआरपी में फिर नंबर वन आया था। अब एक बार फिर से दूरदर्शन पर इसका प्रसारण होने जा रहा है।
पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस सारा खान ने दिसंबर 2025 में 'लक्ष्मण' सुनील लहरी के बेटे और एक्टर कृष पाठक से शादी की थी। दोनों ने हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाजों से शादी…
सुपरहिट भोजपुरी फ़िल्म ‘सास बहू की पंचायत’ में दमदार अभिनय के लिए अपर्णा मलिक को मिला बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्डLal Babu pandey SHEOHAR मुंबई । ग्रीन सिनेमा अवॉर्ड शो 2025…
अभिनेता राजेंद्र कुमार इस दुनिया में नहीं हैं। मगर, उनका सिनेमा, उनसे जुड़े किस्से आज भी दर्शकों के बीच बड़े चाव से कहे-सुने जाते हैं। राजेंद्र कुमार ने साल 1999…
भोजपुरी एक्ट्रेस अर्पणा मल्लिक की अदाओं के जलवा से अब पूरे भारत में होने लगी है मशहूर तेलुगू-तमिल-कन्नड़ से भोजपुरी सिनेमा तक छा गईं बिहार की इस मासूम चेहरे वाली अभिनेत्रीमुंबई/पटना/पंकज…
Monalisa: एक्ट्रेस मोनालिसा ने पूल साइड फोटोशूट के दौरान नीले और सफेद रंग की स्टाइलिश प्रिंटेड ड्रेस पहनी हुई है. मोनालिसा का खूबसूरत फैशन कम से कम एक्सेसरीज और चमकदार…
Amrapali Dubey: भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. इसकी जानकारी हाल ही दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने दिया. भोजपुरी एक्ट्रेस ने अपनी शादी की सारी…