हरतालिका तीज व्रत आज, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

Updated on 18-09-2023

Hartalika Teej 2023 Shubh Muhurat Time: हरतालिका तीज पूजा शुभ मुहूर्त 2023

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल हरतालिका तीज की तिथि की शुरुआत 17 सितंबर 2023 को सुबह 11 बजकर 08 मिनट हुई है और जिसका समापन 18 सितंबर 2023 को दोपहर 12 बजकर 39 मिनट पर होगा। ऐसे में हरतालिका तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 18 सितंबर को सुबह 06 बजकर 07 मिनट से 08 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। हालांकि हरतालिका तीज की पूजा प्रदोष काल में करने का विधान होता है।
 

Hartalika Teej 2023 Vrat Katha: हरतालिका तीज की व्रत कथा

सुहागिन महिलाओं और विवाह योग्य हो चुकी महिलाओं के लिए हरतालिका तीज पर्व का विशेष महत्व होता है। हरतालिका तीज पर महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं और भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा-आराधना दिनभर करती हैं।शास्त्रों के अनुसार, हिमवान की पुत्री माता पार्वती ने भगवान शंकर को पति के रूप में पाने के लिए हिमालय पर्वत पर अन्न त्याग कर घोर तपस्या शुरू कर दी थी। इस बात से पार्वतीजी के माता-पिता काफी चिंतित थे। तभी एक दिन देवर्षि नारद जी राजा हिमवान के पास पार्वती जी के लिए भगवान विष्णु की ओर से विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे। माता पार्वती शिव से विवाह करना चाहती थी अतः उन्होंने यह शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया।

पार्वती जी ने अपनी एक सखी को अपनी इच्छा बताई कि वह सिर्फ भोलेनाथ को ही पति के रूप में स्वीकार करेंगी। सखी की सलाह पर पार्वती जी ने घने वन में एक गुफा में भगवान शिव की आराधना की। भाद्रपद तृतीया शुक्ल के दिन हस्त नक्षत्र में पार्वती जी ने मिट्टी से शिवलिंग बनकर विधिवत पूजा की और रातभर जागरण किया। पार्वती जी के तप से प्रसन्न  होकर भगवान शिव ने माता पार्वती को पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया था।


हरतालिका तीज व्रत नियम 

  • हरतालिका तीज व्रत निर्जला रखा जाता है। ऐसे में इस दिन गलती से भी पानी न पीएं।
  • प्रदोषकाल में मां पार्वती और भगवान शंकर की पूजा और आरती करें। 
  • इस दिन घी, दही, शक्कर, दूध, शहद का पंचामृत चढ़ाएं। 
  • सुहागिन महिलाओं को सिंदूर, मेहंदी, बिंदी, चूड़ी, काजल सहित सुहाग पिटारा दें। 
  • अगले दिन भोर में पूजा करके व्रत का पारण करें।
  • Hartalika Teej 2023 Puja Samagri: हरतालिका तीज पर इन पूजन सामग्री को जरूर शामिल करें

    हरतालिका तीज सुहागिनों का सबसे महत्वपूर्ण व्रत माना जाता है। इस व्रत पर सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। हरतालिका तीज के दिन महिलाएं पूजा से पहले सोलह श्रृंगार करती हैं। साथ ही पूजा के दौरान मां पार्वती को भी सुहाग का सामान अर्पित करती हैं। इस व्रत में कुछ खास चीजों का होना जरूरी होता है, क्योंकि इनके बिना पूजा अधूरी मानी जाती है।

    सूखा नारियल, कलश, बेलपत्र, शमी का पत्ता, केले का पत्ता, धतूरे का फल, घी, शहद, गुलाल, चंदन, मंजरी, कलावा, इत्र, पांच फल, सुपारी, अक्षत, धूप, दीप, कपूर, गंगाजल, दूर्वा और जनेऊ आदि।

    सुहाग की सामग्री में बिंदी, सिंदूर, कुमकुम, मेहंदी, बिछिया, काजल, चूड़ी, कंघी, महावर आदि को शामिल करें।

     
    06:59 AM, 18-SEP-2023

    Hartalika Teej Live:हरतालिका तीज व्रत आज, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

    आज हरतालिका तीज का त्योहार मनाया जा रहा है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, हर एक साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज मनाई जाती है। हरतालिका तीज का व्रत मुख्य रूप से उत्तर भारत के कुछ राज्यों की सुहागिन महिलाएं रखती हैं। हरतालिका व्रत कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। इस व्रत में विवाहित महिलाएं और विवाह योग्य युवतियां निर्जला व्रत रखती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हरतालिका व्रत रखने के पीछे जीवन साथी को लंबी आयु प्राप्त हो और उनकी वैवाहिक जीवन सुखमय हो। इसके अलावा कुंवारी युवतियां मनचाहे वर की कामना से भी हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं। हरतालिका तीज के पर्व पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। मान्यता अनुसार मां पार्वती ने शिवजी को पति रूप में पाने के लिए कठिन तप किया था। तब शिवजी ने माता पार्वती के कठोर तप से प्रसन्न होकर उन्हें दर्शन दिए थे और अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार्य किया था। हरतालिका तीज में महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखती हैं। तीज की शाम के समय महिलाएं श्रृंगार करते हुए भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और कार्तिकेय की पूजा करती हैं। हरतालिका तीज व्रत रखने और पूजा करने से सौभाग्य और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

नीतीश के प्रधान सचिव और पूर्व IAS दीपक कुमार की पत्नी बनी महिला आयोग की सदस्य

PATNA: राज्य के बहुचर्चित रिटार्यड आईएएस अधिकारी और सीएम नीतीश कुमार के प्रधान सचिव दीपक कुमार को सरकार की तरफ से इनाम मिला है. दीपक कुमार की पत्नी रश्मि रेखा सिन्हा…
नीतीश के प्रधान सचिव और पूर्व IAS दीपक कुमार की पत्नी बनी महिला आयोग की सदस्य
बिहार

पटना में मंच पर भेड़ को घुमाते दिखे तेजस्वी यादव, फिर लेकर गए राबड़ी आवास, देखने वाले रह गए हैरान

Pal Maha Sammelan In Patna: पटना में अयोजित पल महासम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को मंच पर देख लोग उस समय हैरान रह गए, जब वो एक भेड़ को लेकर…
पटना में मंच पर भेड़ को घुमाते दिखे तेजस्वी यादव, फिर लेकर गए राबड़ी आवास, देखने वाले रह गए हैरान
बिहार

देश डीलर के हाथ में...', बिहार से कन्हैया कुमार का पीएम मोदी पर करारा हमला, कहा- हम कहीं भी सुरक्षित...

Kanhaiya Kumar: सुपौल में कांग्रेस की ओर से सामाजिक न्याय यात्रा के तहत एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता कन्हैया कुमार और राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुपम शामिल…
देश डीलर के हाथ में...', बिहार से कन्हैया कुमार का पीएम मोदी पर करारा हमला, कहा- हम कहीं भी सुरक्षित...
बिहार

मंगली लाल मंडल होंगे आरजेडी के नए प्रदेश अध्यक्ष, नामांकन किया दाखिल, निर्विरोध निर्वाचन तय

Mangni Lal Mandal: मंगनी लाल मंडल ने बिहार आरजेडी के अध्यक्ष पद के लिए शनिवार (14 जून) को नामांकन दाखिल किया. नामांकन दाखिल करने के लिए वो नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव…
मंगली लाल मंडल होंगे आरजेडी के नए प्रदेश अध्यक्ष, नामांकन किया दाखिल, निर्विरोध निर्वाचन तय
बिहार

प्रेम कहानी का दुखद अंत! शादी के दो दिन बाद कमरे में मिला नवविवाहित जोड़े का शव

बिहार के वैशाली जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कंप्यूटर शिक्षक और उसकी नई नवेली पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दोनों…
प्रेम कहानी का दुखद अंत! शादी के दो दिन बाद कमरे में मिला नवविवाहित जोड़े का शव
बिहार

बिहार चुनाव में BJP का खेल बिगाड़ेंगे चिराग पासवान? सीट शेयरिंग का बनाया प्लान, इससे कम सीटों में नहीं मानेगी पार्टी

Chirag Paswan in Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है. ऐसे में सीटों के तालमेल के लेकर महागठबंधन और एनडीए दोनों में खिचड़ी…
बिहार चुनाव में BJP का खेल बिगाड़ेंगे चिराग पासवान? सीट शेयरिंग का बनाया प्लान, इससे कम सीटों में नहीं मानेगी पार्टी
बिहार

नहीं रहीं पटना की एयर होस्टेस मनीषा थापा, अहमदाबाद प्लेन दुर्घटना में हुई मौत

Ahmedabad Air India Plane Crash: पटना की एयर होस्टेस मनीषा थापा की अहमदाबाद प्लेन दुर्घटना में मौत हो गई है. मनीषा थापा मूल रूप से नेपाल के विराटनगर की रहने वाली…
नहीं रहीं पटना की एयर होस्टेस मनीषा थापा, अहमदाबाद प्लेन दुर्घटना में हुई मौत
बिहार

बिहार RJD को मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष, चुनाव से पहले पूर्व सांसद के नाम पर लग सकती है मुहर

Mangani Lal Mandal: बिहार आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष का नामांकन 14 जून को होना है. इस बीच सूत्रों से खबर मिली है कि शनिवार को मंगनी लाल मंडल (Mangani Lal Mandal)…
बिहार RJD को मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष, चुनाव से पहले पूर्व सांसद के नाम पर लग सकती है मुहर
बिहार

मुजफ्फरपुर में रेप करने की नीयत से घर में घुसा था शख्स, महिला ने काट दिया प्राइवेट पार्ट, अस्पताल में भर्ती

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के पारू थाना क्षेत्र के सिमरी गांव से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बीते बुधवार को दुष्कर्म की कोशिश कर रहे एक शख्स का पीड़ित महिला ने…
मुजफ्फरपुर में रेप करने की नीयत से घर में घुसा था शख्स, महिला ने काट दिया प्राइवेट पार्ट, अस्पताल में भर्ती
बिहार