एशिया कप 2025 का फाइनल जीतने के बाद टीम इंडिया का जश्न देखने लायक था। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान को हराकर चैंपियन बनने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने न केवल मैदान पर बल्कि ड्रेसिंग रूम में भी धमाल मचाया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में जितेश शर्मा, अर्शदीप सिंह और युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा को मस्ती करते हुए देखा जा सकता है।