150 प्लेन और 30 मिनट! अमेरिका कैसे वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो को पकड़ने में हुआ कामयाब

Updated on 04-01-2026
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब शुक्रवार (2 जनवरी 2026) की सुबह  सोशल मीडिया पर अपनी सेहत और अन्य मुद्दों पर पोस्ट कर रहे थे, उसी समय वेनेजुएला में एक बड़े सैन्य घटनाक्रम को अंजाम दिया गया. अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर लिया. अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ चलाया गया यह बड़े स्तर का सैन्य अभियान कुछ ही मिनटों में पूरा कर लिया गया. इस ऑपरेशन को एब्सोल्यूट रिजॉल्व नाम दिया गया था, जिसकी तैयारी कई महीनों से की जा रही थी.

अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक इस मिशन की योजना, अभ्यास और रिहर्सल लंबे समय से चल रही थी. एक बार शुरू होने के बाद यह पूरा अभियान 30 मिनट से भी कम समय में समाप्त हो गया और कुछ ही घंटों में मादुरो का शासन खत्म हो गया. हमले से पहले अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला के तट के पास अपनी मौजूदगी चुपचाप बढ़ा दी थी. खुफिया एजेंसियां मादुरो की रोजमर्रा की गतिविधियों पर लगातार नजर रखे हुए थीं. AP की रिपोर्ट के मुताबिक यह तक रिकॉर्ड किया गया कि वे किस समय कहां रहते हैं, उनकी आदतें क्या हैं और यहां तक कि उनके कपड़े और पालतू जानवरों की जानकारी भी जुटाई गई थी.

मादुरो के घर की हूबहू नकल बनाई गई

राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि ऑपरेशन की तैयारी के लिए मादुरो के आवास की बिल्कुल वैसी ही एक नकली इमारत तैयार की गई थी, जिसमें हर तरह की सुरक्षा और स्टील संरचना शामिल थी. इस मॉडल पर बार-बार अभ्यास किया गया ताकि किसी भी तरह की गलती की गुंजाइश न रहे. ट्रंप के अनुसार ऑपरेशन के दौरान कराकास शहर की अधिकांश बिजली भी बंद कर दी गई थी, ताकि कार्रवाई को अंजाम दिया जा सके.

रात में शुरू हुआ हमला, आसमान में अमेरिकी विमान

यह अभियान उस समय शुरू किया गया जब ट्रंप ने रात करीब 10:46 बजे मिशन को अंतिम मंजूरी दी. मौसम साफ होने का इंतजार किया गया ताकि हेलीकॉप्टर और विमान सुरक्षित तरीके से उड़ान भर सकें. अमेरिकी सैन्य अधिकारियों के अनुसार हेलीकॉप्टर समुद्र के बेहद निचले स्तर पर उड़ते हुए आगे बढ़े, ताकि रडार से बचा जा सके. इसके साथ ही आसमान में अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने सुरक्षा घेरा बनाया. रिपोर्टों के मुताबिक 150 से ज्यादा अमेरिकी विमान वेनेजुएला के हवाई क्षेत्र में दाखिल हुए.

भागने की कोशिश में नाकाम रहे मादुरो

अमेरिकी विशेष बल उस सैन्य अड्डे तक पहुंचे, जहां मादुरो मौजूद थे. स्टील के भारी दरवाजों को तोड़ते हुए कमांडो टीम अंदर घुसी और मादुरो तथा उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को सुरक्षित कमरे में जाने से पहले ही पकड़ लिया गया. ट्रंप ने कहा कि जरूरत पड़ने पर स्टील काटने के लिए खास उपकरण भी तैयार रखे गए थे, लेकिन मादुरो सुरक्षित दरवाजा बंद करने से पहले ही पकड़ लिए गए.

गिरफ्तारी के बाद अमेरिका रवाना

मादुरो और उनकी पत्नी को हेलीकॉप्टर से एक अमेरिकी युद्धपोत तक ले जाया गया और वहां से अमेरिका की ओर रवाना किया गया. ट्रंप प्रशासन का कहना है कि मादुरो पर न्यूयॉर्क में मुकदमा चलाया जाएगा.राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि इस ऑपरेशन में कुछ अमेरिकी सैनिक घायल हुए, लेकिन किसी की मौत नहीं हुई.

वेनेजुएला सरकार का विरोध और अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया

वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने कहा कि इस हमले में नागरिकों और सैनिकों की मौत हुई है. उन्होंने मादुरो को देश का वैध राष्ट्रपति बताते हुए उनकी रिहाई की मांग की. साथ ही उन्होंने अमेरिका से बातचीत की संभावना भी खुली रखी. इस कार्रवाई की अमेरिका और दुनिया के कई हिस्सों में आलोचना भी हो रही है. न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी ने इसे एकतरफा युद्ध करार देते हुए अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया है.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

कानपुर: फ्लैट में 'कैद' रहती थीं जुड़वा बेटियां, मां तक से नहीं करने देता था बात, खुल रहीं शशिरंजन की करतूतें

कानपुर: यूपी के कानपुर स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में नाबालिग जुड़वा बेटियों की हत्‍या के बाद आरोपी पिता शशिरंजन से जुड़े कई राज सामने आ रहे हैं। पत्‍नी रेशमा और पड़ोसियों ने…
कानपुर: फ्लैट में 'कैद' रहती थीं जुड़वा बेटियां, मां तक से नहीं करने देता था बात, खुल रहीं शशिरंजन की करतूतें
राष्ट्रीय समाचार

पहले चरण की वोटिंग से पहले बंगाल में शराब बंद, अप्रैल महीने में दारू की बेतहाशा बिक्री पर चुनाव आयोग ने लिया फैसला

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में शराब की बिक्री पर चुनाव के कुछ दिन पहले से ही प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। यह बैन आमतौर पर चुनाव से दो दिन पहले शुरू…
पहले चरण की वोटिंग से पहले बंगाल में शराब बंद, अप्रैल महीने में दारू की बेतहाशा बिक्री पर चुनाव आयोग ने लिया फैसला
राष्ट्रीय समाचार

गाजियाबाद: मेरठ तिराहा–मनन धाम रूट पर ट्रैफिक बदहाल, सिग्नल की कमी से सुरक्षा शून्य, 8 KM का सफर जोखिम भरा

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में ट्रैफिक सुधार के दावों के बीच जमीनी हकीकत उलट नजर आ रही है। शहर के अहम मार्ग मेरठ तिराहा से मनन धाम तक यातायात व्यवस्था…
गाजियाबाद: मेरठ तिराहा–मनन धाम रूट पर ट्रैफिक बदहाल, सिग्नल की कमी से सुरक्षा शून्य, 8 KM का सफर जोखिम भरा
राष्ट्रीय समाचार

भाजपा विधायक संजय पाठक की बढ़ीं मुश्किलें, जज को फोन करने के मामले में अब हाई कोर्ट करेगा फैसला

कटनी: मध्य प्रदेश के सबसे अमीर विधायकों में शुमार और विजयराघवगढ़ से भाजपा विधायक संजय पाठक के लिए कानूनी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। न्यायपालिका की गरिमा…
भाजपा विधायक संजय पाठक की बढ़ीं मुश्किलें, जज को फोन करने के मामले में अब हाई कोर्ट करेगा फैसला
राष्ट्रीय समाचार

नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले; 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा, कल अस्पताल में हुई थीं भर्ती

मशहूर सिंगर आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज…
नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले; 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा, कल अस्पताल में हुई थीं भर्ती
राष्ट्रीय समाचार

महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान से हिंदू रीति रिवाज से कर ली शादी

*आस्था के महाकेंद्र महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान से हिंदू रीति रिवाज से शादी कर लिया है.* शादी के दौरान मंदिर में फैंस,मीडिया और नेता भी…
महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान से हिंदू रीति रिवाज से  कर ली शादी
राष्ट्रीय समाचार

चीन को गाली देने वाले बालेन शाह बनेंगे नेपाल के PM? भारत को लेकर कैसी है उनकी सोच*

*चीन को गाली देने वाले बालेन शाह बनेंगे नेपाल के PM? भारत को लेकर कैसी है उनकी सोच*पिछले साल सितंबर में जेन-जी (Gen-Z) के नेतृत्व में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों…
चीन को गाली देने वाले बालेन शाह बनेंगे नेपाल के PM? भारत को लेकर कैसी है उनकी सोच*
राष्ट्रीय समाचार

व्यापार समझौते में कोई बदलाव नहीं', ट्रंप का बयान; ग्लोबल टैरिफ के बाद भारत पर कितना लगेगा शुल्क?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी अपनी टैरिफ नीति से पीछे हटने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति ट्रंप के…
व्यापार समझौते में कोई बदलाव नहीं', ट्रंप का बयान; ग्लोबल टैरिफ के बाद भारत पर कितना लगेगा शुल्क?
राष्ट्रीय समाचार

पाकिस्तान को दोहरा झटका देने की तैयारी, सिंधु के बाद अब रावी का भी पानी रोकेगा भारत

सिंधु जल संधि को निलंबित करने के बाद अब भारत पाकिस्तान को दोहरा झटका देने की तैयारी में है। दरअसल भारत सरकार रावी नदी के भारत के हिस्से के जल…
पाकिस्तान को दोहरा झटका देने की तैयारी, सिंधु के बाद अब रावी का भी पानी रोकेगा भारत
राष्ट्रीय समाचार