सीवान जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन के दौरान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बड़रम गांव में अचानक हुए बम विस्फोट से हड़कंप मच गया। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। यह धमाका मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल से 7 किलोमीटर दूरी पर हुआ है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह विस्फोट फटाके ब्लास्ट से होने की बात बताया गया है।
घटना के समय तेज आवाज से आसपास के लोग दहशत में आ गये। विस्फोट इतना जोर था एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।