भाजपा अध्यक्ष पद पर नितिन नवीन का ताजपोशी पटना समेत पूरे बिहार में जश्न; किसने-क्या कहा?

Updated on 21-01-2026
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर आज बांकीपुर सीट से पांच बार के विधायक रहे नितिन नवीन के नाम की घोषणा की गई है। पीएम मोदी ने उनका माल्यापर्ण कर उन्हें बधाई दी। सोमवार को उन्होंने एकल नामांकन किया। आज उन्हें निर्विरोध भाजपा अध्यक्ष चुन लिया गया। उनकी ताजपोशी को लेकर पटना समेत बिहार के सभी भाजपा कार्यालयों जश्न का माहौल है। पटना में भाजपा की ओर से खास तैयारी की गई है। बिहार भाजपा की ओर से कहा गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम के अवसर पर पटना शहर में तीन प्रमुख स्थानों तीन टेलर रोड, मौर्या लोक एवं न्यू मार्केट (पिलर नंबर 7 के समीप) पर बड़े डिजिटल बोर्डों के माध्यम से कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। पटना प्रदेश कार्यालय समेत पूरे बिहार के भाजपा कार्यकर्ता जश्न मनाते दिखे। 

संजय सरावगी बोले- बिहार से पहला व्यक्ति भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना है
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि 15 जनवरी को जब घोषणा हुई, तब तक नितिन नवीन देश के नेता बन चुके थे, आज वह औपचारिक रूप से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। पहली बार बिहार से कोई व्यक्ति विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना है। यह अत्यंत प्रसन्नता का क्षण है और सभी कार्यकर्ता उत्साहित हैं। हम बेहद खुश हैं क्योंकि आज वह व्यक्ति जिसके साथ हमने 20 वर्षों तक काम किया है, हमारी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना है।
राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प से प्रेरित होकर निरंतर आगे बढ़ रही भाजपा
बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि व्यक्ति से बड़ा संगठन और संगठन से बड़ा देश” की राष्ट्रभावना को आत्मसात करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि वह केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक जीवंत विचारधारा है, जिसकी नींव डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे महान मनीषियों ने रखी। पार्टी के अनुसार भाजपा में राजनीति सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा का पवित्र अनुष्ठान है, जहां नेतृत्व वंश परंपरा से नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं के निरंतर परिश्रम, त्याग और अटूट प्रतिबद्धता से उभरता है। इसी संगठनात्मक परंपरा और सामूहिक सोच का परिणाम है कि नितिन नवीन को राष्ट्रीय नेतृत्व की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेताओं का कहना है कि जब हर कार्यकर्ता ‘स्व’ से ऊपर उठकर ‘सर्व’ की भावना के साथ कार्य करता है, तभी सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव होता है, और यही कारण है कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित है, जो ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प से प्रेरित होकर निरंतर आगे बढ़ रही है।
नई पीढ़ी की शक्ति और युवा ऊर्जा की जीत
भाजपा प्रवक्ता नीरज कुमार भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह का माहौल है। मात्र 45 वर्ष की आयु में निर्विरोध रूप से भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने को संगठन में नई पीढ़ी की शक्ति और युवा ऊर्जा की जीत के रूप में देखा जा रहा है। बिहार से निकलकर राष्ट्रीय स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले नितिन नवीन को एक कुशल संगठनकर्ता और मजबूत नेतृत्वकर्ता बताया जा रहा है। पार्टी नेताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में, करोड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर नितिन नवीन भाजपा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे और अंत्योदय, विकास तथा सशक्त भारत के संकल्प को और गति देंगे। साथ ही 2029 के लोकसभा चुनाव में फिर से बहुमत हासिल करने और पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में पार्टी को मजबूत करने की उम्मीद भी जताई जा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

भाजपा के दबाव में नीतीश कुमार ने पद छोड़ा

भाजपा के दबाव में नीतीश कुमार ने पद छोड़ा----------------------------------------------------------बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री पद छोड़कर राज्यसभा में जाने की घटना ने जदयू कार्यकर्ताओं को हिला कर रख दिया…
भाजपा के दबाव में नीतीश कुमार ने पद छोड़ा
बिहार

*बिहार राजनीति में हलचल तेज....पर धर्य रखे नीतीश युग अभी बाकी हैं !*

*बिहार राजनीति में हलचल तेज....पर धर्य रखे नीतीश युग अभी बाकी हैं !*  *BJP के सियासी चाल*  *एक वरिष्ठ पत्रकार का विश्लेषण* -बीजेपी ने एक साथ दो लोगों को निपटाया.उपेन्द्र कुशवाहा भी…
*बिहार राजनीति में हलचल तेज....पर धर्य रखे नीतीश युग अभी बाकी हैं !*
बिहार

CM नीतीश कुमार चले दिल्ली तो भावुक हुईं पुष्पम प्रिया चौधरी, 'बचपन से मैंने...'

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तय कर लिया है कि अब वह राज्य की राजनीति छोड़कर दिल्ली जाएंगे. उनके इस निर्णय से बिहार में जेडीयू कार्यकर्ता समेत कई नेताओं…
CM नीतीश कुमार चले दिल्ली तो भावुक हुईं पुष्पम प्रिया चौधरी, 'बचपन से मैंने...'
बिहार

सैयद अता हसनैन बने बिहार के नए राज्यपाल, आरिफ मोहम्मद खान की लेंगे जगह

बिहार में नई सरकार के गठन से पहले नए राज्यपाल की नियुक्ति की गई है. लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ट) सैयद अता हसनैन को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. वो…
सैयद अता हसनैन बने बिहार के नए राज्यपाल, आरिफ मोहम्मद खान की लेंगे जगह
बिहार

पटना में जेडीयू ऑफिस के बाहर लगे पोस्टर, नीतीश कुमार से फैसले पर फिर से विचार की मांग

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है. वहीं उनके बाद बिहार का सीएम कौन होगा इस पर सस्पेंस बना हुआ है.बिहार में…
पटना में जेडीयू ऑफिस के बाहर लगे पोस्टर, नीतीश कुमार से फैसले पर फिर से विचार की मांग
बिहार

बिहार के बक्सर में जयमाला के दौरान दुल्हन को गोली मारने का मामला: आरोपी गिरफ्तार*

*बिहार के बक्सर में जयमाला के दौरान दुल्हन को गोली मारने का मामला: आरोपी गिरफ्तार*बिहार के बक्सर जिले के चौसा में जयमाला समारोह के दौरान दुल्हन को गोली मारने के…
बिहार के बक्सर में जयमाला के दौरान दुल्हन को गोली मारने का मामला: आरोपी गिरफ्तार*
बिहार

मुजफ्फरपुर में शादी से पहले भागा प्रेमी: तीन साल का था प्रेम प्रसंग, पकड़ा तो तय हुई शादी; ऐन वक्त पर हुआ फरार

मुजफ्फरपुर जिले में प्रेम प्रसंग का एक अजीब मामला सामने आया है। देर शाम अपनी प्रेमिका से चोरी-छिपे मिलने पहुंचे युवक को लड़की के परिजनों ने पकड़ लिया। इसके बाद युवती…
मुजफ्फरपुर में शादी से पहले भागा प्रेमी: तीन साल का था प्रेम प्रसंग, पकड़ा तो तय हुई शादी; ऐन वक्त पर हुआ फरार
बिहार

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, उत्तर-पश्चिम में तापमान गिरेगा; समुद्री इलाकों में बारिश का अलर्ट

देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी…
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, उत्तर-पश्चिम में तापमान गिरेगा; समुद्री इलाकों में बारिश का अलर्ट
बिहार

SHEOHAR*कुशहर कस्बा टोला ब्रह्म स्थान पर सीताराम नाम महायज्ञ का हुआ शुभारंभ, भक्तिमय हुआ इलाका।

SHEOHAR*कुशहर कस्बा टोला ब्रह्म स्थान पर सीताराम नाम महायज्ञ का हुआ शुभारंभ, भक्तिमय हुआ इलाका।                    अध्यक्ष दीप लाल साह एवं उपाध्यक्ष राम एकबाल…
SHEOHAR*कुशहर कस्बा टोला ब्रह्म स्थान पर सीताराम नाम महायज्ञ का हुआ शुभारंभ, भक्तिमय हुआ इलाका।
बिहार